Entertainment

धर्मेंद्र क्यों नहीं चाहते थे बेटियां फिल्मों में आएं: ईशा देओल का खुलासा

Last Updated:November 25, 2025, 09:47 IST

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल तो फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दोनों ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाई, लेकिन हीमैन की बेटियां- अजेता, विजेता और अहाना हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं. सिर्फ ईशा देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई, लेकिन हेमा और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा ने बताया था कि एक्टर उन्हें भी फिल्मों से दूर ही रखना चाहते थे. वो रूढ़िवादी सोच के थे और चाहते थे कि उनकी बेटी 18 साल की उम्र में शादी-ब्याह कर के अपना घऱ बसा ले.'वो रूढ़िवादी थे', ईशा को एक्टिंग से दूर रखना चाहते थे धर्मेंद्रधर्मेंद्र बेटी ईशा देओल को फिल्मों से दूर रखना चाहते थे.

नई दिल्ली. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने जहां उनके नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया. वहीं एक्टर की बेटियों में सिर्फ ईशा देओल ने ही फिल्मों का रुख किया और वो भी कुछ खास सफल नहीं रहीं. ईशा देओल को दर्शकों ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्वीकार नहीं किया जिसके बाद वो फिल्मी पर्दे से दूर हो गई थीं. लेकिन धर्मेंद्र की तीन बेटियां अजेता-विजेता और ईशा देओल की बहन अहाना हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं. न उन्हें कभी किसी पब्लिक इवेंट में देखा गया और न ही उन्होंने फिल्मों का रुख किया.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल ने पिछले साल हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उन्हें फिल्मों से दूर रखना चाहते थे. वो कभी नहीं चाहते थे कि वो फिल्मी दुनिया में कदम रखें. इस बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा था, वह नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में आऊं. वह सही मायने में रूढ़िवादी थे क्योंकि वह पंजाबी हैं, इसलिए वह चाहते थे कि मैं 18 साल की उम्र में शादी कर लूं और अपना घर बसा लूं.

पुरानी सोच के थे धर्मेंद्र

ईशा का कहना था कि धर्मेंद्र पुराने ख्यालात के थे और वो अपनी बेटियों के लिए भी वही चाहते थे. वो चाहते थे कि ईशा भी 18 साल की उम्र में शादी कर के अपना घर बसा लें और फिल्मों-विल्मों के चक्कर में न पड़ें. उनकी परवरिश वैसी ही हुई थी और वो अपने बच्चों के लिए भी वही चाहते थे.

ईशा देओल ने मां हेमा मालिनी की तरह फिल्मों में रखा कदम

एक्ट्रेस, जिन्होंने ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू जीता था, ने कहा कि उनके परिवार की महिलाएं इसी तरह पली-बढ़ी हैं, लेकिन अपनी मां को स्क्रीन पर देखकर उन्हें भी कुछ करने की प्रेरणा मिली. ईशा आगे कहती हैं, ‘उनके (धर्मेंद्र के) परिवार की महिलाएं इसी तरह पली-बढ़ी हैं. लेकिन मेरे घर में मेरी परवरिश बहुत अलग थी, मैंने अपनी मां को फिल्मों में एक्टिंग करते और डांस करते देखा, जिससे मुझे दिशा मिली. मेरे अंदर यह बात बैठ गई थी कि मुझे भी कुछ करना है’.

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 25, 2025, 09:47 IST

homeentertainment

‘वो रूढ़िवादी थे’, ईशा को एक्टिंग से दूर रखना चाहते थे धर्मेंद्र

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj