Entertainment

‘धुरंधर’ के सामने ‘बाहुबली’ भी हो गई चित्त, 13वें दिन हुई तूफानी कमाई, 500 Cr क्लब की तरफ दौड़ रही स्पाई फिल्म

Last Updated:December 18, 2025, 06:04 IST

Dhurandhar box office collection day 13: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. यह मूवी भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब 500 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से भाग रही है. इस बीच ‘धुरंधर’ ने 13वें दिन भी भारत में जबरदस्त बिजनेस किया है और साथ ही प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग को धूल चटा दी है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' के सामने 'बाहुबली' भी हो गई चित्त, 13वें दिन हुई तूफानी कमाईभारत में 400 करोड़ के पारहो चुका है धुरंधर फिल्म का कलेक्शन.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर की तूफानी कमाई जारी है. रिलीज के दिन से ही फिल्म का दर्शकों पर जादू चल रहा है. तब से लेकर अब तक इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमी नहीं है. स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत यह फिल्म भारत में 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. दूसरे सोमवार और मंगलवार के बाद अब दूसरे बुधवार को भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में भारत में जबरदस्त परफॉर्म किया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने दूसरे सोमवार को 30.50 करोड़ की कमाई की, जो इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से भी ज्यादा थी. मंगलवार को भी यही रफ्तार बनाए रखते हुए फिल्म ने 30.50 करोड़ कमाई की. अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे बुधवार को फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इससे ‘धुरंधर’ का भारत में कुल कलेक्शन 437 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘बाहुबली-द बिगिनिंग’ को ‘धुरंधर’ ने छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 434.98 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कई बड़ी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. खास बात यह है कि इसने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के लाइफटाइम कलेक्शन 421 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. बहुत जल्द रणवीर सिंह की फिल्म भारत में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच वायरल हुआ रणवीर सिंह का पोस्ट

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सफलता से रणवीर सिंह बहुत खुश हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा, ‘किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वह वक्त आने पर बदलती है…लेकिन फिलहाल… नजर और सब्र.’ रणवीर सिंह के इस पोस्ट को लेकर फैंस का कहना है कि उन्होंने ‘धुरंधर’ की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है.

अगले साल रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का पार्ट 2

बताते चलें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आते हैं. वहीं सारा अर्जुन, नवीन कौशिक, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी धुरंधर का हिस्सा हैं. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और को-प्रोड्यूस भी किया है. 19 मार्च, 2026 को धुरंधर का पार्ट 2 रिलीज होगा.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 18, 2025, 06:04 IST

homeentertainment

‘धुरंधर’ के सामने ‘बाहुबली’ भी हो गई चित्त, 13वें दिन हुई तूफानी कमाई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj