Avoid Chole Bhature and Kachori in Breakfast Doctor Explains Reason | सुबह खाली पेट छोले भटूरे और कचौड़ी क्यों नहीं खानी चाहिए

Last Updated:October 15, 2025, 10:59 IST
Avoid Chole Bhature in Breakfast: सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग छोटे भटूरे और कचौड़ी का नाश्ता कर लेते हैं. हालांकि ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. फोर्टिस के डॉक्टर ने इन चीजों को खाने के नुकसान बताए हैं.
सुबह के वक्त कचौड़ी और छोले भटूरे खाने से बचना चाहिए.
Morning Diet Mistakes: त्योहारों पर मौसम चल रहा है और लोग दिन की शुरुआत टेस्टी नाश्ता से करना चाहते हैं. कई जगहों पर नाश्ते में कचौड़ी और छोले भटूरे मिलते हैं. लोग इन्हीं चीजों को खाली पेट खा लेते हैं. कभी कभार ऐसा करना ठीक है, लेकिन रोज रोज की यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. कचौड़ी और छोले भटूरे को तेल में फ्राई किया जाता है और इनमें खूब मसाले भी मिलाए जाते हैं. ये चीजें पेट की सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती हैं. अगर आपको पहले से गैस, एसिडिटी या गट से संबंधी समस्याएं हैं, तो आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए और ब्रेकफास्ट में हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए. चलिए जानते हैं कि सुबह ब्रेकफास्ट में किन चीजों से परहेज करना चाहिए और कौन सी चीजें खानी चाहिए.
नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि लोगों को सुबह खाली पेट कचौड़ी, छोले भटूरे या ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है. ये फूड्स न सिर्फ एसिडिटी बढ़ाते हैं, बल्कि पेट की लाइनिंग को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. ब्लैक कॉफी अक्सर एनर्जी बूस्टर मानी जाती है, लेकिन सुबह खाली पेट लेने पर शरीर के लिए एसिड शॉक की तरह काम करती है, जिससे सूजन, बेचैनी और एनर्जी क्रैश जैसे लक्षण दिख सकते हैं.
View this post on Instagram



