दिखने में असली, पर निकले बच्चों के… पुलिस भी चकराई जब नकली नोटों का खुला राज, जांच जारी!

Last Updated:October 25, 2025, 17:08 IST
हनुमानगढ़ में जंक्शन थाना पुलिस ने सिविल लाइंस से दो युवकों को लाखों के ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है, जांच और पूछताछ जारी है.
हनुमानगढ़. जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला पकड़ा है. जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को लाखों रुपए के चिल्ड्रन नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ठगी के मकसद से ये नकली नोट लेकर घूम रहे थे. पुलिस ने दोनों को सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखे नकली नोट जब्त किए हैं.
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर जंक्शन थाने की टीम नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान उन्हें सिविल लाइंस क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूमते नजर आए. पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास लाखों रुपए की नकली करेंसी बरामद हुई. नोटों पर स्पष्ट रूप से ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा था, जो असली भारतीय करेंसी से काफी मिलती-जुलती दिख रही थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों युवक इन नोटों का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए करने की फिराक में थे.
नकली नोटों की जांच जारीजंक्शन थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये चिल्ड्रन नोट उन्हें कहां से मिले और इनका इस्तेमाल अब तक कहां-कहां किया गया. पुलिस ने जब्त किए गए नोटों को जांच के लिए भेजा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.
पुलिस ने की अपीलपुलिस का कहना है कि कई बार ऐसे नकली नोट असली नोटों की तरह लगते हैं, जिससे आम लोगों को ठगा जा सकता है. इसलिए सभी को सावधानी बरतने और नोट लेते समय ध्यान से जांच करने की अपील की गई है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Hanumangarh,Rajasthan
First Published :
October 25, 2025, 17:08 IST
homerajasthan
दिखने में असली, पर निकले बच्चों के… पुलिस भी चकराई जब नकली नोटों का खुला राज



