Rajasthan

example of unity and simplicity grand mass marriage conference of Saini community

Last Updated:March 02, 2025, 15:50 IST

भरतपुर के बयाना कस्बे में हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामूहिक विवाह की इस परंपरा की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आर्थिक संतुलन बना रहता है और शादियों में अनावश्यक खर्च पर रोक…और पढ़ेंX
सैनी
सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

हाइलाइट्स

सैनी समाज ने 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया.विधायक ऋतु बनावत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.समारोह में 15 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई.

भरतपुर:- भरतपुर के बयाना कस्बे में एक अनूठी पहल के तहत सैनी समाज विकास समिति द्वारा फुलेरा दोज के शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया इस समारोह में न केवल 26 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, बल्कि समाज में सादगी और एकता का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत व्यापार मंडल भवन से हुई, जहां सभी दूल्हे पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर सामूहिक बिंदोली में शामिल हुए.

विशाल पंडाल में संपन्न हुई शादीगाजे-बाजे के साथ निकली इस बिंदोली ने पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना दिया. विवाह स्थल पर वरमाला और फेरों की रस्में सब्जी मंडी के पीछे विशाल पंडाल में संपन्न हुई, जहां समाज के हजारों लोगों ने इस शुभ अवसर का साक्षी बनने के लिए उपस्थिति दर्ज कराया. स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामूहिक विवाह की इस परंपरा की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आर्थिक संतुलन बना रहता है और शादियों में अनावश्यक खर्च पर रोक लगती है.

साथ ही यह समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है. समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई उपहार भेंट किए गए. इनमें एलईडी टीवी, फ्रिज, आलमारी, बेड और अन्य घरेलू सामान शामिल था. इसके अलावा दुल्हनों को पारंपरिक आभूषण जैसे सोने की नथ चांदी की पायल, माला आदि भी भेंट किए गए, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत संपूर्णता के साथ कर सकें.

15 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्थाकार्यक्रम में समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया. विवाह स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी. व्यापार महासंघ द्वारा विवाह स्थल पर मिनरल वाटर और काफी मशीन की भी व्यवस्था की गई, जिससे मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे गया. सामूहिक विवाह से जहां अनावश्यक खर्चों में कटौती होती है, वहीं यह समाज को एकजुट रखने में भी मदद करता है. ऐसे आयोजनों से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह करने का अवसर मिलता है.


Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

March 02, 2025, 15:50 IST

homerajasthan

भरतपुर में एक साथ 26 जोड़ों ने रचाई शादी, क्या है इस अनूठी पहल का राज?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj