सुविधाएं भी, संस्कृति भी! नए रूप में बाड़मेर रेलवे स्टेशन करेगा स्वागत, यात्रियों को जल्द मिलेंगी 5-स्टार सुविधाएं

Last Updated:December 19, 2025, 15:48 IST
Barmer Railway Station : बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर अब सफर सिर्फ मंज़िल तक पहुंचने का जरिया नहीं रहेगा बल्कि एक शानदार अनुभव बनेगा. धूल-मिट्टी और सीमित सुविधाओं की पहचान से बाहर निकलकर स्टेशन अब आधुनिक रूप ले चुका है जहां यात्रियों को साफ-सुथरी, आरामदायक और 5-स्टार एहसास वाली सुविधाएं मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. रेगिस्तान की धड़कन कहे जाने वाले बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर अब सफर सिर्फ मंज़िल तक पहुंचने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि एक शानदार अनुभव बनेगा. धूल-मिट्टी और सीमित सुविधाओं की पहचान से बाहर निकलकर स्टेशन अब आधुनिक रूप ले चुका है, जहां यात्रियों को साफ-सुथरी, आरामदायक और 5-स्टार एहसास वाली सुविधाएं मिलने वाली हैं.
बाड़मेर के यात्रियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. अब ट्रेन का इंतजार केवल प्लेटफॉर्म पर समय काटने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक सुकूनभरा और आधुनिक अनुभव बनेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाड़मेर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिससे यात्रियों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है.
जोधपुर रेल मंडल डीआरएम ने किया निरीक्षणबहुत जल्द बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर कदम रखते ही यात्रियों को बड़ा बदलाव साफ नजर आएगा, जो सफर को यादगार बना देगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और स्टेशन के शीघ्र उद्घाटन के संकेत भी दिए हैं.
स्टेशन पर झलकेगी राजस्थान की संस्कृति और कलापुनर्विकसित बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं. स्टेशन परिसर में भारतीय और राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को एक अनूठा और सुकूनभरा अनुभव मिलेगा. बाड़मेर रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक में तैयार किया गया है. पारंपरिक स्थापत्य शैली को ध्यान में रखते हुए दीवारों पर आकर्षक राजस्थानी चित्रकारी की गई है. खास बात यह है कि यह चित्रकारी वाटरप्रूफ स्टोन कलर से की गई है, जिससे यह धूप और बारिश में भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी.
यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएंरेलवे स्टेशन पर विशाल और आधुनिक प्रतीक्षालय, साफ-सुथरे शौचालय, वाई-फाई सुविधा, सुव्यवस्थित टिकट काउंटर और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं. इसके साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है. इन सुविधाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों और सैलानियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
December 19, 2025, 15:48 IST
homerajasthan
बाड़मेर रेलवे स्टेशन होगा भव्य स्वागत, यात्रियों को जल्द मिलेंगी 5-स्टार सुविधा



