Sports

Faf du Plessis skips IPL 2026 Auction: फाफ डु प्लेसी ने पीएसएल के लिए छोड़ा आईपीएल, ऑक्शन में नाम नही भेजने का किया ऐलान

Last Updated:November 29, 2025, 21:11 IST

Faf du Plessis skips IPL 2026 Auction: फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में नहीं उतरने का फैसला किया है. डुप्लेसी ने आईपीएल को छोड़कर पीएसल में खेलने की हामी भरी है. साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल रिटेंशन से पहले रिलीज कर दिया था. डुप्लेसी को 16 दिसंबर को नीलामी में उतरना था लेकिन उन्होंने अब अपना नाम नहीं देने का ऐलान किया है. डुप्लेसी ने PSL के लिए छोड़ा IPL, ऑक्शन में नाम नही भेजने का किया ऐलानडुप्लेसी ने आईपीएल से किया किनारा.

नई दिल्ली. फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में अपना नाम नहीं देने का फैसला किया है. डुप्लेसी को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए रिलीज कर दिया था. अब वह पाकिस्तान सुपर लीग में मौका तलाशेंगे. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने साल 2012 में सीएसके की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था. डुप्लेसी ने कहा कि वह 14 साल में पहली बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबुधाबी में होगा .

फाफ डुप्लेसी ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था. तब उन्होंने 398 रन बनाकर छाप छोड़ी थी. बाद में उन्होंने 2018 और 2021 में सीएसके के साथ दो बार आईपीएल का खिताब जीता. डुप्लेसी ने ‘एक्स’ पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, ‘आईपीएल में 14 सत्र के बाद मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम नहीं डालने का फैसला किया है. यह एक बड़ा फैसला है और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत शुक्रगुजार होता हूं. यह लीग मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रही है.’

डुप्लेसी ने आईपीएल से किया किनारा.

डुप्लेसी ने भविष्य में आईपीएल में वापसी की बात कहीफाफ डुप्लेसी (faf du plessis) ने भविष्य में आईपीएल में वापसी की बात कही. उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्व स्तरीय साथियों के साथ कमाल की फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका मिला और ऐसे प्रशंसकों के सामने खेलने का मौका मिला जिनका जुनून किसी और चीज जैसा नहीं है. चौदह साल लंबा समय है और मुझे इस बात पर गर्व है कि यह अध्याय मेरे लिए क्या मायने रखता है. भारत मेरे दिल में एक खास जगह रखता है और यह कोई गुडबाय नहीं है.’ लेकिन अभी 41 साल का यह खिलाड़ी पीएसएल के साथ एक नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है जो मार्च और मई 2026 के बीच आईपीएल के साथ ही होगा.

‘इस साल मैंने एक नई चुनौती लेने का फैसला किया है’उन्होंने कहा, ‘इस साल मैंने एक नई चुनौती लेने का फैसला किया है. मैं आने वाले पीएसएल सत्र में खेलूंगा. यह मेरे लिए एक रोमांचक कदम है, कुछ नया अनुभव करने, एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को बेहतर बनाने और जबरदस्त प्रतिभाओं और ऊर्जा से भरी लीग को अपनाने का मौका.’ डुप्लेसी पहले ही पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जालमी के लिए खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने दो सत्र में छह मैच खेले हैं. सीएसके के अलावा इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 और 2024 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी की थी.

डुप्लेसी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं? दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 से पहले खरीदा था लेकिन उनका योगदान नौ मैच में सिर्फ 202 रन था. उन्होंने 2016 और 2017 में अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की जर्सी भी पहनी थी. कुल मिलाकर डुप्लेसी ने 154 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35.09 के औसत से 4,773 रन बनाए हैं.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 29, 2025, 21:08 IST

homecricket

डुप्लेसी ने PSL के लिए छोड़ा IPL, ऑक्शन में नाम नही भेजने का किया ऐलान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj