Rajasthan

Fan Falls in Polytechnic College, Student Safe.

Last Updated:October 12, 2025, 15:41 IST

Jodhpur Polytechnic College: मंडोर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फर्स्ट ईयर कक्षा में पंखा गिर गया, छात्र बच गया. हादसे से पहले छात्र पंखे की खराब स्थिति की चेतावनी दे चुके थे. पुरानी इमारत और जर्जर पंखों के कारण छात्रों और परिजनों ने सुरक्षा जांच और शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर में छात्र की जान बची, पॉलिटेक्निक कॉलेज में गिरा पंखा!पॉलिटेक्निक कॉलेज में पंखा गिरा, छात्र सुरक्षित

मंडोर. राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के भवन में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया. फर्स्ट ईयर की कक्षा सी-5 में छत से पंखा अचानक नीचे गिरा. गनीमत रही कि पंखा छात्र के बिल्कुल बगल में गिरा, जिससे उसे केवल मामूली चोट आई.

छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी भेजा गया, जहां उसकी पट्टी की गई. घटना के समय कक्षा में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था और कुछ विद्यार्थी प्रयोगशाला में गए हुए थे. यदि कक्षा पूरी भरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. विद्यार्थियों ने बताया कि पंखा सुबह से ही तेज आवाज कर रहा था. उन्होंने कंप्यूटर विभाग के एक शिक्षक को गिरने की आशंका जताई थी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया.

विद्यार्थियों का कहना है कि पुराने और जर्जर पंखों से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसलिए प्रशासन को सभी पंखों और विद्युत उपकरणों की तुरंत जांच करनी चाहिए.

पुरानी इमारत और जर्जर स्थितिमंडोर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पिछले चार वर्षों से वर्तमान भवन में संचालित हो रहा है, जबकि नया भवन निर्माणाधीन है. छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं में पंखे और विद्युत उपकरण जर्जर स्थिति में हैं, जो किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं.

परिजनों ने जताई नाराजगीछात्रों के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अगर छात्रों की शिकायतों को समय पर गंभीरता से लिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता.

परिजन प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि भवन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर त्वरित कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी छात्र की जान खतरे में न पड़े.

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 12, 2025, 15:41 IST

homerajasthan

जोधपुर में छात्र की जान बची, पॉलिटेक्निक कॉलेज में गिरा पंखा!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj