Entertainment
अरिजीत सिंह के नए गाने ‘फितरतें’ की मदहोशी में डूबे फैंस, दिखी प्यार-तड़प-उम्मीद की झलक, यूट्यूब पर छाया गाना

नई दिल्ली: संगीत की दुनिया में अरिजीत सिंह वह नाम है, जिसकी आवाज लोगों के दिलों तक सीधे पहुंचती है. अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक ‘फितरतें’ रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. ‘फितरतें’ को मंगलवार को टाइम्स म्यूजिक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया. गाने की कंपोजिशन रौनक फुकन ने संभाली है, जबकि इसके बोल सैयद आमिर हुसैन और सोहम मजूमदार ने लिखे हैं. दोनों ने मिलकर ऐसे शब्दों का ताना-बाना बुना है, जो प्यार, तड़प और उम्मीद को सहज तरीके से जाहिर करते हैं. गाने के वीडियो में सनम जौहर और कनिष्का कपूर लीड किरदार में हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
अरिजीत सिंह के ‘फितरतें’ पर आया दिल, गाने में दिखी प्यार-तड़प-उम्मीद की झलक



