Entertainment

बिग बॉस 19: ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट मचाएंगी हंगामा, कुनिका सदानंद भी करेंगी डांस, सामने आया धमाकेदार प्रोमो

Last Updated:December 07, 2025, 14:47 IST

Bigg Boss Grand Finale: आज यानी रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इस बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इस प्रोमो ने बिग बॉस 19 के फिनाले एपिसोड को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. अब देखना होगा कि टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक शो का विनर कौन बनेगा.

ख़बरें फटाफट

ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट मचाएंगी हंगामा, कुनिका सदानंद भी करेंगी डांस‘बिग बॉस 19’ फिनाले का प्रोमो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज यानी 7 दिसंबर ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इस सीजन के आखिरी एपिसोड में विलर के नाम का ऐलान होगा. ग्रैंड फिनाले के लिए अब दर्शकों को सिर्फ कुछ घंटे और इंतजार करना पड़ेगा. इस बीच बिग बॉस के मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कुनिका सदानंद नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट मिलकर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं.

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें ग्रैंड फिनाले की कुछ झलकियां शेयर की गई हैं. प्रोमो में कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट मिलकर स्टेज पर बिजलियां गिरा रही हैं. तीनों को एक साथ एक ही स्टेज पर गाना ‘हंगामा हो गया’ पर थिरकते देखा जा सकता है. तीनों कंटेस्टेंट ने ही ब्लैक आउटफिट पहना है और वे गजब का डांस कर रही हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj