जोधपुर में BLO पर चाकू से जानलेवा हमला! गंभीर हालत में ले गए अस्पताल, इलाके में मची अफरा-तफरी

Last Updated:November 18, 2025, 20:11 IST
Jodhpur BLO Attack: जोधपुर के भगत की कोठी क्षेत्र में बीएलओ तरुण गौड़ पर उस समय चाकू से हमला कर दिया गया जब वे घर लौट रहे थे. ऑटो चालक ने पहले उनका बैग छीनने का प्रयास किया, असफल होने पर उसने चाकू से वार किया. घायल तरुण को एमडीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है.
Jodhpur BLO Tarur Gaur Attack
जोधपुर. ड्यूटी से घर लौट रहे बूथ लेवल BLO तरुण गौड़ पर मंगलवार शाम जानलेवा हमला हुआ. बैग लूटने की कोशिश नाकाम होने पर हमलावर टैक्सी चालक ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल तरुण गौड़ को तुरंत मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
मंगलवार शाम BLO तरुण गौड़ सूरसागर क्षेत्र से ड्यूटी खत्म कर पैदल भगत की कोठी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे. भगत की कोठी ओवरब्रिज से थोड़ा आगे एक निजी स्कूल के पास एक टैक्सी चालक ने उनसे पहले बातचीत की और अचानक बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर हमलावर ने जेब से चाकू निकालकर तरुण की गर्दन पर वार कर दिया. चाकू गर्दन में गहराई तक धंस गया, जिससे खून बहने लगा और तरुण मौके पर ही गिर पड़े.
स्थानीय लोगों ने बचाई जानचीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह टैक्सी लेकर फरार हो गया. लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और तरुण को एमडीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार चाकू का वार गर्दन के नाजुक हिस्से में लगा है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से खतरा टल गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है. घायल तरुण को एमडीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है
पुलिस कमिश्नर ने भी ली जानकारी, आरोपी की तलाश तेजघटना की सूचना मिलते ही भगत की कोठी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्वयं मामले की जानकारी ली और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी और चालक की पहचान कर ली गई है.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 18, 2025, 20:11 IST
homerajasthan
जोधपुर में BLO पर चाकू से जानलेवा हमला! गंभीर हालत में ले गए अस्पताल



