Rajasthan

28 जनवरी से शुरू होगा का पांचवां सत्र, भजनलाल सरकार पेश करेगी बजट, जानें सबकुछ

Last Updated:January 06, 2026, 12:13 IST

Rajasthan News : राजस्थान में जनवरी माह के अंत से राजनीति एक बार फिर से गरमाएगी. राजस्थान विधानसभा का पांचवा सत्र आगामी 28 जनवरी से शुरू होगा. इस सत्र में सूबे की भजनलाल सरकार अपना तीसरा बजट भी पेश करेगी. सरकार बजट सत्र की तैयारियों में जुट गई है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान विधानसभा : 28 जनवरी से शुरू होगा का पांचवां सत्र, सरकार पेश करेगी बजटराजस्थान विधानसभा का यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा.

जयपुर. राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र आगामी 28 जनवरी से शुरू होगा. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस सत्र में ही राजस्थान सरकार अपना बजट 2026-27 पेश करेगी. बजट किस तारीख को पेश किया जाएगा इसकी तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है. लेकिन भजनलाल सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी है. सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सर्वदलीय बैठक भी बुलायेंगे. बजट सत्र होने के कारण इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं. विधानसभा के इस सत्र में विधायक निधि में कथित कमिशनखोरी का मामला भी छाया रहने की संभावना है.

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इस सत्र में राज्य सरकार की ओर से राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा. सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी होंगे.

सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक होगीसत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. नियमानुसार विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए 21 दिन पहले सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की जाती है. इसके लिए राज्यपाल ने सोमवार को पहले सत्र आहूत करने के संबंध में सम्मन जारी किया था. उसके बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की.

सरकार जुटी है बजट की तैयारियों मेंइस बीच बजट को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. सीएम भजनलाल शर्मा बजट को लेकर विधायकों से संवाद कर रहे हैं. संवाद की इस कड़ी में विधायकों से क्षेत्र के अनुसार मांगों और आवश्यकताओं को लिस्टेट किया जा रहा है. सत्रों के मुताबिक सरकार का इस बार भी बजट में फोकस महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग पर रहेगा. भजनलाल शर्मा का कहना है कि आगामी बजट प्रदेश की 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा. सरकार का विजन साफ है. विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रमुख ध्येय हैं. सीएम का कहना है डबल इंजन सरकार से राजस्थान को नई गति और नई पहचान मिली है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 12:13 IST

homerajasthan

राजस्थान विधानसभा : 28 जनवरी से शुरू होगा का पांचवां सत्र, सरकार पेश करेगी बजट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj