Rajasthan

जोधपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, महिलाओं को भी नहीं बख्शा; CCTV में कैद हुई वारदात, 5 गिरफ्तार

Last Updated:October 24, 2025, 07:35 IST

Jodhpur News: जोधपुर के देवनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. युवकों ने लात-घूंसे, डंडे और पत्थरों से हमला किया. मारपीट में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. झड़प का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है.जोधपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात, 5 गिरफ्तारजोधुपुर में दो पक्षों के बीच हुइ्र मारपीट का वीडियो वायरल

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर शहर में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते लात-घूंसे, डंडे और पत्थरों की बौछार शुरू हो गई. देवनगर थाना क्षेत्र की मुंबई मोटर शांति नगर हरिजन बस्ती मसूरिया की 6 नंबर गली में हुई इस घटना में ना केवल पुरुष, बल्कि महिलाओं को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा. मारपीट और पथराव का पूरा दृश्य न केवल सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, बल्कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से भी वीडियो बना लिया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक पक्ष के युवक हाथों में डंडे और पत्थर लिए दूसरे पक्ष पर टूट पड़े. कुछ लोग स्कूटी पर सवार होकर आए और सीधे हमला बोल दिया. पत्थरों की बौछार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एक स्कूटी को भी तोड़फोड़ का शिकार बनाया गया. घरों की छतों और बालकनियों से महिलाएं चिल्लाती नजर आईं और युवकों से स्कूटी न तोड़ने की गुहार लगाती दिखीं, लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं.सभी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

पुलिस ने पांच लाेगों को किया गिरफ्तार

घटना मंगलवार सुबह की है, लेकिन दोनों पक्षों ने शाम को ही थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज करा दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को शांति भंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी एक पक्ष के बताए जा रहे हैं, जिनमें बंटी, संदीप सहित तीन अन्य शामिल हैं. पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. एसीपी अजय रविंद्र बोथरा ने बताया कि बुधवार को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में झड़प हुई थी. दोनों ओर से मंगलवार शाम को ही शिकायत दर्ज कराई गई थी. हमने वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की और पांच लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की गहन जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति बनाए रखी जा रही है.

छोटी सी बात को लेकर भड़का विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो छोटी-सी बात पर भड़क उठी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह-सुबह चाय की दुकान पर कहासुनी हुई, फिर बात बढ़ते-बढ़ते घरों तक पहुंच गई. लोग डंडे-पत्थर लेकर सड़क पर उतर आए. बच्चे और महिलाएं डर के मारे घरों में दुबक गए. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर बिना किसी डर के खुलेआम पथराव और मारपीट कर रहे थे. कुछ युवक तो स्कूटी तोड़ते हुए कैमरे की तरफ मुस्कुराते भी नजर आए.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2025, 07:35 IST

homerajasthan

जोधपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात, 5 गिरफ्तार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj