नाहरगढ़ सफारी बस में आग, 15 सैलानी सुरक्षित; वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

नाहरगढ़ सफारी बस में आग, 15 सैलानी सुरक्षित; वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल
जयपुर न्यूज: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लायन सफारी बस में रविवार दोपहर अचानक आग लगने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शॉर्ट सर्किट से हुई इस घटना के समय बस में 15 पर्यटक सवार थे. सबसे बड़ी बात, उस वक्त सफारी जोन में शेर ‘शक्ति’ मौजूद था, इसलिए पर्यटकों को बस से बाहर नहीं उतारा जा सका.घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. चालक ने जैसे ही इंजन से धुआं निकलता देखा, तुरंत वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दी. दूसरी सफारी बस को तत्काल मौके पर भेजा गया.
वनकर्मियों ने खिड़कियों से बस-टू-बस शिफ्टिंग कर सभी 15 पर्यटकों को सुरक्षित दूसरी बस में निकाला. इस दौरान शेर ‘शक्ति’ बस के आस-पास ही था, जिससे हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर और पानी से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अच्छी बात रही कि कोई पर्यटक या स्टाफ घायल नहीं हुआ. डीएफओ जयपुर ने बताया कि तकनीकी खराबी से शॉर्ट सर्किट हुआ. बस पूरी तरह जल गई, लेकिन सभी सुरक्षित हैं.वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठने लगे हैं.
homevideos
नाहरगढ़ सफारी बस में आग, 15 सैलानी सुरक्षित; वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल




