जश्न पर कोहरे का कहर! न्यू ईयर डे पर दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

Last Updated:January 01, 2026, 20:18 IST
Delhi – Jodhpur flight IX 1979 cancelled : नववर्ष 2026 के पहले दिन जोधपुर आने-जाने वाले यात्रियों की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गईं, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई. घने कोहरे के कारण हुई इस रद्दीकरण से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर : नववर्ष 2026 के मौके पर हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली–जोधपुर फ्लाइट IX-1979 को रद्द कर दिया गया. यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर 9:50 बजे जोधपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण इसे उड़ान से पहले ही रद्द करना पड़ा.
नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में यात्री और पर्यटक जोधपुर पहुंचने या जोधपुर से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ नजर आई. मिली जानकारी के अनुसार कई यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे और चेक-इन के बाद उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे थे. अचानक फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई.
होटल और आगे की कनेक्टिंग यात्रा को लेकर चिंता में आए पर्यटक सबसे ज्यादा दिक्कत उन पर्यटकों को हुई, जो नववर्ष की छुट्टियों में जोधपुर घूमने के लिए आना चाहते थे. कोई अपने होटल की बुकिंग को लेकर परेशान दिखा तो किसी को आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट या ट्रेन पकड़ने की चिंता थी. कई यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने से उनकी यात्रा प्रभावित हुई और उन्हें लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.
एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतज़ारएयरलाइन की ओर से यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई और टिकट रिफंड या वैकल्पिक उड़ान के विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया. हालांकि, सीमित विकल्पों और यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. कुछ यात्रियों ने ट्रेन या बस जैसे अन्य साधनों से यात्रा करने का विकल्प चुना, जबकि कई लोग अगली उपलब्ध फ्लाइट का इंतजार करते नजर आए.
घने कोहरे से बिगड़ा उड़ान संचालन, नववर्ष पर यात्रियों को हुई असुविधामिली जानकारी के अनुसार, सर्द मौसम और घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी. सुरक्षा कारणों के चलते उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसका असर नववर्ष के दिन यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा. नए साल की शुरुआत कई यात्रियों के लिए इंतजार और असुविधा के साथ हुई.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
January 01, 2026, 20:18 IST
homerajasthan
जोधपुर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट रद्द, यात्रियों को नववर्ष पर मुश्किल



