विदेशी मेहमानों ने ठीकरदा की पॉटरी कला देखी

Last Updated:November 11, 2025, 14:33 IST
बूंदी महोत्सव के तीसरे दिन विदेशी मेहमान पोटरी विलेज ठीकरदा पहुंचे, जहां ग्रामीण संस्कृति की सादगी और अपनापन देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए. विलेज सफारी के दौरान सैलानियों ने राजस्थान की मिट्टी और प्राचीन सभ्यता से जुड़ने का अनुभव लिया. ठीकरदा की कच्ची इमारतों और पारंपरिक मंदिरों ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया. गांव में उनका स्वागत पारंपरिक तिलक, माला और लोक-नृत्य से हुआ, जिससे वे खुद को पूरी तरह से स्थानीय संस्कृति से जुड़े हुए महसूस करने लगे.
बूंदी. शहर में चल रहे बूंदी महोत्सव के तीसरे दिन जब विदेशी मेहमानों का दल पोटरी विलेज ठीकरदा पहुंचा, तो ग्रामीण संस्कृति की सादगी और अपनापन देखकर वे मंत्रमुग्ध हो उठे. विलेज सफारी के तहत हुए इस दौरे का उद्देश्य राजस्थान की मिट्टी, उसकी जड़ों और भारत की प्राचीन सभ्यता से पर्यटकों को जोड़ना था. ठीकरदा की सोंधी मिट्टी, कच्चे घरों की कलात्मक बनावट और पुराने मंदिरों की पारंपरिक आभा ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया. विलेज सफारी को पर्यटन कार्यालय से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. संग्रहालय सहायक जगदीश वर्मा की अगुवाई में ग्रामीण महिलाओं ने विदेशी सैलानियों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें माला पहनाकर पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया. इस आत्मीय स्वागत ने पर्यटकों और ग्रामीणों के बीच की भाषाई दूरी को पलभर में मिटा दिया। मशक बैंड की रिदम और कच्छी घोड़ी के पारंपरिक डांस के साथ सैलानियों ने पूरे गांव का भ्रमण किया.
फ्लॉवर पॉट, दीया और मटकी बनाना डेमो में दिखायाभ्रमण के बाद सैलानियों ने गांव के लोक-हुनर को करीब से देखा, स्थानीय कुंभार आर्टिस्ट हनुमान प्रजापत ने विदेशी मेहमानों को पॉटरी व्हील पर मिट्टी को आकार देने की कला सिखाई. उन्होंने फ्लॉवर पॉट, दीया और मटकी बनाना डेमो में दिखाया. यह कला देखकर अमेरिका से आए एडम खुद को रोक नहीं पाए और चाक पर हाथ आजमाने बैठ गए. फ्लॉवर पॉट बनाकर एडम खुशी से झूम उठे. अन्य पर्यटकों ने भी पारंपरिक दीपक बनाए और जमीन पर बैठकर राजस्थानी मांडणा आर्ट का अनुभव लिया.
बीकानेर से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी, जिसने महोत्सव के ग्रामीण चैप्टर को और भी यादगार बना दिया। पर्यटक गाइड संदीप शर्मा ने सैलानियों को राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं के दिलचस्प किस्से सुनाए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दाधीच ने किया, जबकि पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bundi,Rajasthan
First Published :
November 11, 2025, 14:33 IST
homerajasthan
बूंदी महोत्सव में ‘अतिथि देवो भव:’ के अंदाज़ में हुआ सैलानियों का स्वागत



