Rajasthan

महंगी सजावट भूल जाइए, मलाड के इस होलसेल बाजार में क्रिसमस की हर चीज बेहद सस्ती

Last Updated:December 19, 2025, 20:06 IST

Christmas Shopping 2026 : मुंबई के मलाड में ओम साईं फायरवर्क्स एंड ट्रेडर्स पर क्रिसमस ट्री, गारलैंड, स्नो मैन सहित सजावट का सामान थोक दामों में मिलता है, जिससे ग्राहक बड़ी बचत कर सकते हैं. इन होलसेल दुकानों से खरीदारी कर ग्राहक खुदरा बाजार में मिलने वाले महंगे दामों से बच सकते हैं और कम खर्च में अपने घर की सजावट के लिए कई विकल्प चुन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

मुंबई. मुंबई के मलाड इलाके, खासकर नटराज मार्केट और ओरलेम मोहल्ले में क्रिसमस की खरीदारी करना सजावट और उपहारों पर पैसे बचाने का बेहतरीन तरीका माना जाता है. क्रिसमस के मौके पर यह इलाका खासा चहल-पहल भरा रहता है, जहां बड़ी संख्या में थोक विक्रेता मौजूद हैं. यहां क्रिसमस ट्री, सेंटाक्लॉज़, सजावटी सामान, लाइटें और त्योहार से जुड़ी अन्य कई तरह की चीजें किफायती थोक दामों पर उपलब्ध कराई जाती हैं.

इन होलसेल दुकानों से खरीदारी कर ग्राहक खुदरा बाजार में मिलने वाले महंगे दामों से बच सकते हैं और कम खर्च में अपने घर की सजावट के लिए कई विकल्प चुन सकते हैं. बेहतर बचत के लिए सुबह के समय बाजार पहुंचना फायदेमंद रहता है, ताकि भीड़ से बचा जा सके और अलग-अलग दुकानों के दामों की तुलना आसानी से की जा सके.

आधे दाम में क्रिसमस सजावट का सामानमलाड के अंडेराई रोड पर स्थित एक होलसेल दुकान इस समय लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस होलसेल का नाम ओम साईं फायरवर्क्स एंड ट्रेडर्स है, जहां बाकी दुकानों के मुकाबले क्रिसमस सजावट का सामान बेहद कम दामों में उपलब्ध है. यह होलसेल दुकान हर त्योहार के हिसाब से अलग-अलग तरह का सामान रखती है. वर्तमान में यहां क्रिसमस ट्री बनाने की सामग्री और अन्य सजावटी वस्तुएं बेची जा रही हैं. क्रिसमस ट्री में इस्तेमाल होने वाला गारलैंड, जो आम दुकानों में लगभग 600 रुपये दर्जन बिकता है, वही गारलैंड इस होलसेल में 360 रुपये दर्जन में मिल रहा है. मिनी सेंटाक्लॉज़ यहां 40 से 50 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा बेल्स, स्टार्स, लाइट, स्नो और अन्य सजावटी सामान भी बेहद कम दामों में मिल रहा है.

गारलैंड और स्नो मैन की खास रेंजइस होलसेल दुकान में मिलने वाली गारलैंड लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है. यहां 20 से अधिक प्रकार के गारलैंड उपलब्ध हैं, जिनकी स्ट्रिप मात्र 15 रुपये से शुरू होती है. इसके साथ ही स्नो मैन भी यहां बिक्री के लिए रखे गए हैं, जिनकी कीमत 400 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है. सजावट से जुड़ी इतनी विविधता और कम कीमतों के कारण यह दुकान ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है.

त्योहारों के हिसाब से बदलता है होलसेल का सामानइस होलसेल दुकान की खास बात यह है कि यहां हर त्योहार के अनुसार सामान बदला जाता है. जनवरी महीने में मकर संक्रांति से जुड़ी चीजें जैसे पतंग, धागे और फिरकी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध होती हैं. इसी महीने गणतंत्र दिवस से संबंधित छोटी से बड़ी हर तरह की वस्तुएं भी सस्ते दामों में मिल जाती हैं. यह होलसेल हर महीने नए रूप में नजर आता है और त्योहारों के अनुसार इसका सामान बदलता रहता है. किसी भी खास मौके पर यहां से खरीदारी करना फायदेमंद साबित होता है. यही वजह है कि यह होलसेल दुकान दुकानदारों और आम ग्राहकों दोनों की पसंदीदा बन चुकी है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

December 19, 2025, 20:06 IST

homemaharashtra

महंगी सजावट भूल जाइए, मलाड के इस होलसेल बाजार में क्रिसमस की हर चीज बेहद सस्ती

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj