Free Eye Camp Mandavla | Free Eye Checkup Camp | Cataract Surgery Selection Camp | Free Eye Treatment Camp | Mandavla Health Camp | Cataract Screening Camp

Last Updated:December 28, 2025, 19:02 IST
Free Eye Camp Mandavla: ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है. मांडवला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी. शिविर में जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन भी किया जाएगा. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ग्रामीणों को नेत्र रोगों से संबंधित परामर्श और उपचार प्रदान करेगी. इस पहल से दूरदराज के लोगों को बेहतर आंखों की देखभाल मिलेगी और समय पर इलाज संभव हो सकेगा.
Free Eye Camp Mandavla
जालौर: जालोर जिले के मांडवला कस्बे में 30 दिसंबर को ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है. इस दिन मांडवला बस स्टैंड स्थित तलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे होंगे. शिविर का आयोजन संघवी कुसुंबी देवी रघुनाथमल जी मुथा के सौजन्य से किया जा रहा है, जबकि सीतादेवी दीपचंद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली इसके प्रायोजक हैं. तारा संस्थान उदयपुर भी शिविर में अपनी सेवाएं देगा.
आई चेकअप कैंप मांडवला में, ऑपरेशन जालोर में होंगेइस शिविर में आसपास के ग्रामीणों की आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी. नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों का परीक्षण करेंगे और जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी. वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जाएगा.
ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत,आंखों की रोशनी लौटाने का मौकाचयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन जालोर शहर स्थित गुरुदेव आंखों का अस्पताल एवं फेको लेजर सेंटर में किए जाएंगे. ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रहने, खाने और इलाज की पूरी व्यवस्था निशुल्क रहेगी. इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
सही इलाज से आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है
आयोजकों ने शिविर में आने वाले मरीजों से अपील की है कि वे अपना एक फोटो और पहचान पत्र जैसे बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या आय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ लाएं. ये डॉक्यूमेंट ऑपरेशन के दौरान अनिवार्य हैं.
शिविर में आने वाले ग्रामीणों को अपनी आंखों की जांच करवाने और स्वास्थ्य लाभ लेने का यह सुनहरा अवसर है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर नेत्र जांच और सही इलाज से आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Jalor,Rajasthan
First Published :
December 28, 2025, 19:02 IST
homerajasthan
आंखों की समस्या होगी खत्म! मांडवला में लगेगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर,



