Health

Frequent weaning of babies in winter, when is it normal, when is it a matter of concern? Know what pediatricians say – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 15, 2025, 08:24 IST

Aligarh News: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप बंसल बताते हैं कि अक्सर छोटे बच्चे, खासकर नवजात शिशु, दूध पीने के बाद दूध पलट देते हैं और यह कई बार सामान्य भी होता है.

अलीगढ़: सर्दियों के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है, खासकर जब बात दूध पीने के बाद बार-बार उल्टी या दूध पलटने की आती है. कई माता-पिता इसे बड़ी समस्या समझ लेते हैं, जबकि कई बार यह बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया होती है. लेकिन कब यह सामान्य है और कब चिंता का कारण बन सकता है. इसे समझना बेहद ज़रूरी है, ताकि बच्चे को सही तरीके से संभाला जा सके और उसकी सेहत सुरक्षित रहे. आइये जानते हैं बाल रोग विशेषज्ञ से कि इस बारे मे उनका क्या कहना है.

क्या है बच्चों को दूध पिलाने का सही तरीका

जानकारी देते हुए अलीगढ़ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप बंसल बताते हैं कि अक्सर छोटे बच्चे, खासकर नवजात शिशु, दूध पीने के बाद दूध पलट देते हैं और यह कई बार सामान्य भी होता है. लेकिन कई स्थितियों में यह चिंता का विषय बन सकता है. ज्यादातर मामलों में वजह गलत तरीके से दूध पिलाना होती है. कई माएं लेटाकर दूध पिला देती हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. हमेशा बच्चे को गोद में उठाकर, थोड़ा ऊंचा टिकाकर बैठाकर दूध पिलाना चाहिए.

क्या होता है दूध उलटने का कारण

डॉ प्रदीप बंसल बताते हैं कि कई बार बच्चा रो रहा होता है और मां समझती है कि उसे भूख लगी है, जबकि कभी-कभी किसी और कारण से बच्चा रोता है. ऐसे में पेट भरा होने पर भी अगर दूध दिया जाए, तो वह उल्टी कर देता है. दूध पिलाने के बाद बच्चे को कंधे पर लगाकर डकार जरूर दिलानी चाहिए, जिससे दूध नीचे आसानी से उतर जाए.

क्या होता है बार-बार उल्टी करने का कारण

अगर इन सावधानियों के बाद भी बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है, दूध कुल्ला की तरह उगल रहा है या बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो यह अपच, संक्रमण या किसी जन्मजात समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाना चाहिए. सामान्यत एक-दो बार दूध पलटना सामान्य माना जाता है, लेकिन हर फीड के बाद उल्टी होना गंभीर माना जाता है और तुरंत जांच आवश्यक होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Aligarh,Aligarh,Uttar Pradesh

First Published :

November 15, 2025, 08:24 IST

homelifestyle

सर्दियों में शिशुओं का बार-बार दूध पलटना, कब सामान्य, कब चिंता का विषय?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj