Kameshwar Sahni murder plot in Motihari planned by wife and son

Last Updated:November 29, 2025, 23:12 IST
VIP Leader Kameshwar Sahni murder Case News: मोतिहारी में वीआईपी पार्टी नेता कामेश्वर सहनी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है. हत्या की साजिश कामेश्वर सहनी की पत्नी सोनू निषाद और बेटे सावन कुमार ने रची थी. पुलिस ने पिस्टल बरामद कर मामले का खुलासा किया है.
पुलिक की गिरफ्त में वीआईपी नेता की हत्या के अरोपी पत्नी और बेटा.
अवनीश कुमार सिंह/मोतिहारीः मोतीहारी में पिछले दिनों हुई वीआईपी पार्टी के नेता कामेश्वर सहनी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस हत्या की साजिश मृतक की पत्नी और बेटे ने मिलकर रची थी. रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की. पुलिस के अनुसार, कामेश्वर सहनी के सौतेले बेटे सावन कुमार का अपनी सौतेली मां सोनू निषाद के साथ अवैध संबंध था. कामेश्वर सहनी इसके खिलाफ थे. घर में आए दिन विवाद होता था. इसी नाराजगी और अपने रास्ते से पिता को हटाने की चाह में सावन और सोनू ने मिलकर हत्या की साजिश बनाई.
ऐसे बनाया हत्या करवाने का प्लानपुलिस के मुताबिक साजिश के तहत दोनों ने अपने परिचित मन्नू कुमार और शैलेश सिंह को बुलाया. फिर शूटरों के जरिए कामेश्वर सहनी की हत्या करवाने का प्लान बनाया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया. जांच के दौरान मृतक नेता के बेटे सावन कुमार को हिरासत में लिया गया. कड़ी पूछताछ की गई. उसके घर से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुआ. इसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हो गया.
जल्द ही अन्य आरोपी भी होंगे गिरफ्तारएसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि इस मामले को जल्दी सुलझाने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था. दर्प थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी लगातार जांच में लगे रहे. सबूतों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस सच्चाई तक पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही शूटरों और इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानिए कौन थे कामेश्वर सहनी
कामेश्वर सहनी वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के सक्रिय नेता थे. वे मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोणी गांव के निवासी थे. कामेश्वर सहनी पार्टी के छौरादानो प्रखंड अध्यक्ष और रक्सौल संगठन के प्रभारी भी थे. उनके पास पंचायत समिति सदस्य का अनुभव था. वे अपने क्षेत्र में एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे के रूप में जाने जाते थे. उनकी हत्या 21 नवंबर 2025 को हुई थी. जब वे अपने घर के बाहर शौच के बाद हाथ धो रहे थे. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.About the AuthorAmit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Location :
Motihari,Purba Champaran,Bihar
First Published :
November 29, 2025, 23:12 IST
homebihar
VIP नेता की मौत के पीछे सौतेली मां-बेटे का रिश्ता! आरोपी निकले घर के ही लोग


