कॉर्पोरेट पार्टी से जेल तक, उदयपुर में IT सेक्टर को हिला देने वाला गैंगरेप मामला, तीनों आरोपी सलाखों के पीछे

Last Updated:December 29, 2025, 20:16 IST
Udaipur News : उदयपुर की आईटी कंपनी में पार्टी के बाद महिला मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने सीईओ जितेश सिसोदिया समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. नए साल और कंपनी सीईओ के जन्मदिन के जश्न के नाम पर आयोजित पार्टी के बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे उदयपुर को झकझोर कर रख दिया.
ख़बरें फटाफट

कपिल श्रीमाली/उदयपुर. उदयपुर में सामने आया यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि कॉर्पोरेट कल्चर और महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. आईटी सेक्टर जैसी प्रोफेशनल मानी जाने वाली दुनिया के भीतर घटित यह घटना उस डरावनी सच्चाई को उजागर करती है, जहां भरोसे, पद और पहचान का दुरुपयोग कर एक महिला के साथ घोर अपराध किया गया. पीड़िता जिस माहौल को सुरक्षित और परिचित मानकर पार्टी में शामिल हुई थी, वही माहौल उसके लिए एक भयावह अनुभव में बदल गया.
नए साल और कंपनी सीईओ के जन्मदिन के जश्न के नाम पर आयोजित पार्टी के बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे उदयपुर को झकझोर कर रख दिया. चलती कार में कथित तौर पर नशे की हालत में महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया.
पार्टी से शुरू हुई घटना, चलती कार तक पहुंचा मामलापीड़िता ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि शोभागपुरा स्थित एक आईटी कंपनी के सीईओ जितेश सिसोदिया ने अपने जन्मदिन और नए वर्ष के आगमन की खुशी में कंपनी कर्मचारियों के लिए पार्टी का आयोजन किया था. कंपनी की महिला मैनेजर भी अन्य कर्मचारियों के साथ इस पार्टी में शामिल हुई. पार्टी के दौरान अत्यधिक नशा होने के कारण पीड़िता ने घर जाने की इच्छा जताई.
इसके बाद वह कंपनी की एक्जीक्यूटिव हेड के साथ रवाना हुई, लेकिन जब वह कार में बैठी तो वहां पहले से ही कंपनी के सीईओ जितेश सिसोदिया और एक्जीक्यूटिव हेड का पति गौरव सिरोही मौजूद था. आरोप है कि कार में स्मोकिंग का सामान देकर पीड़िता को नशा कराया गया, जिससे वह पूरी तरह होश में नहीं रही. इसके बाद रातभर उसे कार में घुमाया गया और मदहोशी की हालत में उसके साथ कथित तौर पर अनाचार किया गया. पीड़िता के लगातार विरोध और घर छोड़ने की गुहार के बावजूद आरोपी नहीं माने और अंत में उसे उसके घर छोड़ा गया.
पुलिस जांच और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारीघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया पुत्र कचरूलाल सिसोदिया निवासी स्काई मरिना अपार्टमेंट सुखाडिया सर्कल अंबामाता उदयपुर, गौरव सिरोही पुत्र शक्तिवीर सिंह निवासी पामयीन सुपरटेक दिल्ली रोड ब्रहम्पुरी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल हितावाला अपार्टमेंट सुखेर उदयपुर और इस पूरे घटनाक्रम में सहयोग करने वाली महिला एक्जीक्यूटिव हेड को गिरफ्तार किया.
पुलिस टीम ने सबूत एकत्र कर और बयान दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. फिलहाल तीनों आरोपी जेल में हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
कॉर्पोरेट कल्चर और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवालयह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और भरोसे से जुड़ा गंभीर विषय बनकर सामने आया है. जिस कंपनी में महिला एक प्रोफेशनल भूमिका में कार्यरत थी, उसी कंपनी के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना समाज और सिस्टम दोनों के लिए चिंता का विषय है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
December 29, 2025, 20:16 IST
homerajasthan
उदयपुर में IT सेक्टर को हिला देने वाला गैंगरेप मामला, 3 आरोपी सलाखों के पीछे



