बैलगाड़ियों की धूल से वर्ल्ड हेरिटेज तक! ओवल मैदान बना मुंबई का स्पोर्ट्स हॉटस्पॉट, राजनीति–धर्म पर सख्त बैन – Rajasthan News

Last Updated:November 21, 2025, 17:01 IST
दक्षिण मुंबई का ओवल मैदान सिर्फ एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि विरासत, रोमांच और शहरी जीवन का धड़कता हुआ केंद्र है. चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित यह 22 एकड़ का मैदान क्रिकेट खिलाड़ियों का पसंदीदा ठिकाना है. विक्टोरियन और आर्ट डेको शैली की अनोखी वास्तुकला से घिरा यह मैदान 2018 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मुंबई की शान बढ़ा रहा है.
ख़बरें फटाफट
मुंबई : दक्षिण मुंबई स्थित ओवल मैदान एक ऐतिहासिक मनोरंजन मैदान है, जो 20वीं सदी के शुरुआती दौर तक आजाद मैदान, कूपरेज ग्राउंड और क्रॉस मैदान के साथ एस्प्लेनेड नामक एक बड़े खुले क्षेत्र का हिस्सा था, पर आज के समय में यह सभी ग्राउंड अलग अलग है. ओवल मैदान चर्चगेट स्टेशन के ठीक बाजू में स्थित है. यह ग्राउंड गोल आकार में ना होकर ओवल आकार में है इसलिए इसे ओवल मैदान भी कहा जाता है. यह जगह हज़ारो क्रिकेट प्लेयर्स का ठिकाना है. यह विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको वास्तुकला के अनूठे मिश्रण से घिरा एक महत्वपूर्ण शहरी जीवन शैली का केंद्र है, जो 2018 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है.
यह मैदान कभी एक विशाल खुला मैदान था जहां क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और यहां तक कि पोलो जैसे कई खेल खेले जाते थे. कच्ची सड़कों पर बैलगाड़ियों से आने वाली धूल को कम रखने के लिए पानी देना जरूरी था. 22 एकड़ में फैला यह ग्राउंड किसी विशाल अंडे जैसा दिखता है. मैदान को 1995 में ग्रेड . विरासत स्थल घोषित किया गया था. इसके आसपास के परिसर जिसमें पूर्व में बॉम्बे उच्च न्यायालय और राजाबाई क्लॉक टॉवर (विक्टोरियन गोथिक) और पश्चिम में आर्ट डेको निजी आवासीय भवन जैसी इमारतें हैं. 2018 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया था.
राजनीतिक रैलियों और धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंधआज 22 एकड़ में फैला ओवल मैदान एक जीवंत मनोरंजन केंद्र है. जो एक साथ खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों के लिए खासकर सप्ताहांत में सबसे ज्यादा मशहूर है. यहां रोज हजार से अधिक बच्चे प्रैक्टिस करते है. यहां सुबह की सैर और व्यस्त शहर में एक शांत विश्राम स्थल के रूप में एक लोकप्रिय जगह है, जहां अब राजनीतिक रैलियों और धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि इसकी मनोरंजन स्थली की पहचान बनी रहे.
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
November 21, 2025, 17:01 IST
homemaharashtra
भारत का सबसे स्टाइलिश ओवल मैदान! क्रिकेट जुनून और यूनेस्को धरोहर की पहचान



