World

G-20 Summit 2025 Outcome: G-20 में भारत की धाक जमाकर लौटे पीएम मोदी, तस्वीरों में देखिए कैसा रहा कूटनीतिक सफर

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 24, 2025, 13:02 IST

G20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी, मार्क कार्नी, सनाइ तकाइची, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा समेत कई वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.pm-g 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और कहा कि भारत–इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, इनोवेशन, AI, स्पेस और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई. आपको बता दें कि भारत और इटली के रिश्ते कूटनीतिक स्तर पर मजबूत हैं.

pm-g 20

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई. पीएम ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि G7 के दौरान हुई पिछली बैठक के बाद भारत–कनाडा संबंधों में तेजी आई है. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ऊर्जा और शिक्षा में साझेदारी को और आगे बढ़ाने का फैसला किया और इससे द्विपक्षीय संबंधों को रफ्तार मिलेगी.

pm-g20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाइ तकाइची के साथ एक महत्वपूर्ण और उपयोगी बैठक की. दोनों नेताओं ने इनोवेशन, रक्षा सहयोग, टैलेंट मोबिलिटी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत भारत–जापान साझेदारी एक बेहतर और स्थिर दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

Add as Preferred Source on Google

pm-g 20

प्रधानमंत्री की मुलाकात इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से PM मोदी की मुलाकात हुई है. जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर से बातचीत की. दोनों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

pm-g 20

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ के साथ PM मोदी ने चर्चा की. दोनों नेताओं की मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीर पीएम ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर करते हुए कहा कि भारत-नीदरलैंड का सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, खासकर जल प्रबंधन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा क्षेत्रों में. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई.

pm-g 20

जी-20 के मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा के साथ भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. पीएम मोदी ने बताया कि भारत–दक्षिण अफ्रीका साझेदारी को नए आयाम देने पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने व्यापार, संस्कृति, निवेश, टेक्नोलॉजी, स्किलिंग, AI और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

pm-g 20

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात जी-20 समिट के दौरान हुई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के संबंध ऐतिहासिक और विकास-केंद्रित हैं. बैठक में टेक्नोलॉजी, स्किलिंग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई.

pm-g 20

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो से भी पीएम मोदी ने समिट के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की. पीएम मोदी ने बताया कि भारत और सिएरा लियोन के संबंध लोगों पर केंद्रित, भविष्य उन्मुख और भरोसे पर आधारित हैं. दोनों देशों ने साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया.

pm-g 20

जर्मन चांसलर फ्रीड्रिच मर्ज से भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई. भारत–जर्मनी के संबंध बेहद मजबूत हैं. व्यापार, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा हुई.

pm-g 20

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात होने के बाद भारत और वियतनाम की दोस्ती भविष्य के लिए मजबूत प्रतिबद्धता पर आधारित है. दोनों नेताओं ने रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया.

pm-g 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग के साथ बेहद उपयोगी चर्चा की और कहा कि भारत सिंगापुर साझेदारी क्षेत्रीय विकास और स्थिरता की एक मजबूत ताकत बनी हुई है. दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने और आने वाले समय में नई संभावनाओं पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.

pm-g 20

अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई. मुलाकात की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारत और अंगोला व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत अंगोला के साथ अपनी दोस्ती को बेहद महत्व देता है.

pm-g 20

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम से भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई और दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और नए-नए क्षेत्रों में साथ काम करने पर सहमति जताई.

pm-g 20

फ्रांस के साथ भारत के रिश्ते काफी अच्छे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से जी-20 में भी पीएम मोदी ने मुलाकात की और कहा कि भारत-फ्रांस रिश्ता वैश्विक भलाई के लिए ताकत की तरह है. दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की. तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर दोनों की बात हुई.

pm-g 20

G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से भी मुलाकात की. यह इस वर्ष दोनों नेताओं की दूसरी बैठक है, जो भारत-कोरिया की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की बढ़ती गति को दिखाती है. मुलाकात में व्यापार, आर्थिक सहयोग और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों देशों ने भविष्य में अपने संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई.

pm-g 20

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भी हुई थी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्राज़ील जल्द ही व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने के नए कदम उठाएंगे.

pm-g 20

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की स्टार्मर से भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई. कुछ दिनों पहले कीर स्टार्मर भारत के दौरे पर भी आए थे. ऐसे में पीएम ने कहा कि इस वर्ष भारत-यूके साझेदारी में नई ऊर्जा आई है और दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

pm-g 20

इसके अलावा ग्लोबल लीडर्स में UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी पीएम मोदी की मुलाकात और बातचीत हुई. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ वैश्विक चुनौतियों, स्थिरता, विकास और बहुपक्षीय सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की.

First Published :

November 24, 2025, 13:02 IST

homeworld

G-20 में भारत की धाक जमाकर लौटे पीएम मोदी, तस्वीरों में देखिए कैसा रहा सफर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj