Entertainment

‘बजरंगी भाईजान’ फेम एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, प्रभास की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

Last Updated:July 08, 2026, 19:47 IST

मशहूर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया. वे हैदराबाद में प्रभास की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया. खबर है कि उन्हें फिल्म के सेट पर जहरीले कीड़े ने काट लिया था. हाई ब्लड शुगर लेवल होने की वजह से उन पर असर गंभीर हो गया. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है. उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं.

ख़बरें फटाफट

'बजरंगी भाईजान' फेम राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, शूटिंग के दौरान हुआ हादसाZoomबॉलीवुड एक्टर की शूटिंग के बीच तबीयत हुई खराब.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत नासाज है. वे अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें सुपरस्टार प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई. यह हादसा हैदराबाद की मशहूर रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान हुआ. घटना के बाद जब वह कोलकाता लौटे, तो उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत वहां के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों के मुताबिक, राजेश शर्मा का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही काफी बढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से कीड़े के काटने का असर उनके शरीर पर ज्यादा और गंभीर हो गया.

राजेश शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी सेहत पर चौबीसों घंटे बारीकी से नजर रख रही है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक अस्पताल या उनके परिवार की ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, इसलिए कीड़े के काटने की गंभीरता या उनके इलाज को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जरूरी जांचें पूरी होने के बाद ही उनकी सेहत को लेकर कोई पक्का बयान दिया जा सकेगा.

सिनेमा जगत का मशहूर चेहरा हैं राजेश शर्माराजेश शर्मा उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं, जो हर तरह के किरदार में जान फूंक देते हैं. उन्होंने हिंदी और बंगाली दोनों ही भाषाओं की फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उन्होंने ‘खोसला का घोसला’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘स्पेशल 26’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं. वे पिछली बार फिल्म फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आए थे. वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए भी मशहूर हैं. राजेश शर्मा के अचानक अस्पताल में भर्ती होने से उनके चाहनेवाले चिंतित हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj