Rajasthan

Gardening Tips | Ant Control Tips | Red Ants Removal | Black Ants Solution | Home Gardening Hacks | Natural Ant Repellent | Organic Gardening Tips | Garden Care Tricks

Last Updated:December 10, 2025, 12:41 IST

Ant Control Tips: लाल और काली चींटियां बगीचे की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर आप इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. यह उपाय न सिर्फ चींटियों को दूर भगाता है, बल्कि मिट्टी और पौधों की गुणवत्ता भी बेहतर बनाता है. इस कारगर गार्डनिंग ट्रिक से आपकी बगिया फिर से स्वस्थ और हरी-भरी नजर आएगी.Gardening Tips

Gardening Tips: पौधों की मिट्टी में लाल और काली चींटियां जल्दी घर बना लेती हैं. वे मिट्टी में बारीक सुरंगें बनाकर जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे पौधों की बढ़वार रुक जाती है. ऐसे में बगिया की हरी-भरी छवि प्रभावित होती है. ऐसे में कुछ सरल घरेलू उपायों की मदद से चींटियों को पौधों की मिट्टी से आसानी से दूर रखा जा सकता है.

Gardening Tips

चींटियां पौधों की मिट्टी की ओर इसलिए आकर्षित होती हैं क्योंकि वहां उन्हें पौधों के अवशेष, मृत कीड़े और पौधों द्वारा छोड़ा गया मीठा पदार्थ भोजन के रूप में मिलता है. एफिड, वाइटफ्लाई और मिलीबग जैसे कीड़े भी मीठा चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिससे चींटियां आसपास घर बना लेती हैं. नमी या पुरानी मिट्टी भी इनके प्रकोप को बढ़ाती है.

Gardening Tips

मिट्टी में अधिक नमी, खराब जल निकास और सख्त मिट्टी चींटियों के लिए सुरंगें बनाने में मददगार होती हैं. सूखे पत्तों, पुरानी खाद या मिट्टी में पहले से मौजूद अंडों के कारण भी उनका फैलाव बढ़ जाता है. गमले में पानी रुकने से वातावरण नम रहता है, जिससे चींटियां आसानी से बस्ती बनाकर पौधे को कमजोर करने लगती हैं.

Add as Preferred Source on Google

Gardening Tips

चींटियां लगातार मिट्टी को खोदकर जड़ों को क्षति पहुंचाती हैं। इनके कारण रस चूसक कीड़े तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और पौधे मुरझाने लगते हैं. समय के साथ मिट्टी की जल धारण क्षमता कम होती है, पौधा कमजोर हो जाता है और सूखने लगता है. इस तरह चींटियां छोटे पौधों के लिए बड़ी समस्या बन जाती हैं.

Gardening Tips

मिट्टी की सतह पर चींटियों का लगातार घूमना, छोटे-छोटे मिट्टी के ढेर, जड़ों के पास सुरंगों जैसी खोखलियां और पौधों पर चिपचिपे कीड़ों का बढ़ना चींटियों की उपस्थिति के स्पष्ट संकेत हैं. साथ ही मिट्टी की ऊपरी सतह का जल्दी सूख जाना या असामान्य रूप से भुरभुराना बताता है कि वहां चीटियों ने अपना स्थाई घर बना लिया है.

Gardening Tips

गार्डेनिंग एक्सपर्ट रमेश कुमार ने बताया कि चींटियों को भगाने के लिए ठंडे पानी का छिड़काव पौधों के पास और गर्म पानी का उपयोग बगीचे में दूर क्षेत्रों में करें. डिशवॉश और खाने के तेल का मिश्रण, नींबू-पानी का स्प्रे, बोरिक पाउडर और चीनी का घोल तथा नीम तेल, बेकिंग सोडा और डिशवॉश मिश्रण बेहद कारगर हैं. सिरका-बेकिंग सोडा और हल्दी-राख का छिड़काव भी प्रभावी रहता है.

Gardening Tips

उन्होंने बताया कि जहां चींटियों का प्रकोप अधिक हो वहां एंटीसेप्टिक लिक्विड, सिरका, नींबू रस और कपूर का घोल छिड़कें. पौधों में हर 15 से 20 दिन में नीम की खली डालें और रस चूसक कीड़े दिखें तो नीम या गोमूत्र का स्प्रे करें. गमले में पानी रुकने न दें और समय-समय पर सूखे व रोगग्रस्त पत्ते हटाकर बगिया को चींटी-मुक्त व हरी-भरी बनाए रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 10, 2025, 12:41 IST

homelifestyle

आपके पौधों को खा रही हैं चींटियां? इस सीक्रेट ट्रिक से मिनटों में होंगी गायब

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj