गार्डनिंग टिप्स: गार्डन लवर्स ध्यान दें! दिसंबर में लगाएं ये पौधे, जनवरी में रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगा आपका बगिया

Last Updated:December 11, 2025, 07:42 IST
विंटर गार्डनिंग टिप्स: दिसंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे फूलों के पौधे लगाए जा सकते हैं, जो जनवरी-फरवरी में आपके बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकता है. ये पौधे आसानी से उगते हैं और इनकी देखभाल भी सरल होती है, जिससे बगीचा खूबसूरत और जीवंत बना रहता है. पेटुनिया, डायन्थस, कैलेंडुला, फ्लॉक्स, स्वीट पी और एलिसम जैसे फूल ठंड सहन कर सकते हैं और पूरे सर्दियों में खिलते रहते हैं.
पैंसी ठंडे मौसम में बहुत अच्छी तरह उगती है, इसलिए दिसंबर में इन्हें लगाना बेहतरीन होता है. इनके चमकीले, दो या तीन रंग वाले फूल बगीचे और गमलों को खूबसूरत बनाते हैं. ये ठंड और ठंडी रातों को सहन कर सकती है और बालकनी या टैरेस गार्डन में भी अच्छी लगती है. नियमित पानी और हल्की धूप से ये पूरे सर्दियों में खिलती रहती है.

पेटुनिया सर्दियों में आसानी से उगती है और दिसंबर में लगाई जाए तो खूब फूल देती है. इनके ट्रम्पेट जैसी आकृति वाले फूल गुलाबी, बैंगनी, सफेद और पीले रंग में आते हैं. पेटुनिया को धूप वाली जगह और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद होती है. थोड़े-बहुत पानी और देखभाल से ये पूरे ठंडे मौसम में बगीचे को रंगीन बनाए रखती है.

डायन्थस या पिंकस ठंड सहने वाले और सुगंधित फूल होते है जो सर्दियों में अच्छी तरह उगते हैं. ये छोटे आकार के और घने पत्तों वाले होते हैं इसलिए सीमाओं और छोटे बगीचों के लिए बेहतरीन हैं. इनके गुलाबी, लाल और सफेद फूल सर्दियों के बगीचों में नाजुक सुंदरता लाते हैं. इन्हें पूरी या आंशिक धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद होती है.
Add as Preferred Source on Google

कैलेंडुला सर्दियों में खूब खिलती है और दिसंबर में इन्हें लगाना आसान होता है. इसके चमकीले नारंगी और पीले फूल बगीचों में गर्मजोशी और खुशी भर देते हैं. यह फूल जल्दी उगता है और बदलते मौसम को आसानी से सहन कर सकता है, इसलिए शुरुआती लोगों के लिए भी सही है. यह मधुमक्खियों जैसे परागणकर्ताओं को भी आकर्षित करता है.

कुछ फ्लॉक्स की किस्में ठंडे मौसम में अच्छी उगती है और दिसंबर में लगाई जा सकती हैं. फ्लॉक्स छोटे, हल्के सुगंध वाले फूलों के गुच्छे देते हैं जो बगीचों में सुंदर कार्पेट या सीमा बनाते हैं. हल्की धूप और नियमित पानी से ये पूरे सर्दियों में खिलते रहते हैं.

स्वीट पी को हल्की ठंड बहुत पसंद होती है. दिसंबर में इन्हें उगाना सही होता है ताकि वसंत और गर्मियों में इनके खूबसूरत फूल मिल जाते है. ये बेल पर या बाड़ पर चढ़कर खिलते हैं और बहुत सुंदर और सुगंधित होते हैं. इन्हें ट्रीलिस, नियमित पानी और ठंडा मौसम चाहिए.

एलिसम छोटे आकार का सर्दियों में बहुत अच्छा फूल है. दिसंबर में बीज बोने पर ये सफेद, गुलाबी या बैंगनी छोटे फूलों से जमीन ढक देती है और हल्की खुशबू देती है. एलिसम ठंड और फ्रीज सहन कर सकता है. यह कंटेनर गार्डन के लिए उत्तम होता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 11, 2025, 07:42 IST
homelifestyle
गार्डन लवर्स ध्यान दें! दिसंबर में लगाएं ये पौधे, जनवरी में खिलने लगेंगे फूल



