Rajasthan

गार्डनिंग टिप्स : घर की बालकनी में उगाएं ‘ऑल स्पाइस ट्री’, एक ही पौधा देगा लौंग-दालचीनी-काली मिर्च जैसा स्वाद

Last Updated:December 25, 2025, 14:09 IST

गार्डनिंग टिप्स : आज के समय में किचन गार्डन का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग घर पर ही शुद्ध और ताजे मसाले उगाना चाहते हैं. ऐसे में ऑल स्पाइस ट्री एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो कम जगह में उगकर स्वाद, सेहत और बचत – तीनों का फायदा देता है.bhilwara

भीलवाड़ा – आज के समय में लोग अपने घरों में किचन गार्डन लगाकर शुद्ध और ताजा मसाले व सब्जियां उगाने की ज्यादा सोच रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहें हैं जो  इसी रिलियेत हैं. ऑल स्पाइस ट्री का पौधा किचन गार्डन के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. ऑल स्पाइस को अंग्रेजी में Allspice और हिंदी में कभी-कभी कबाबचीनी भी कहा जाता है. यह एक ऐसा मसाला है जिसमें लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और जायफल जैसा मिश्रित स्वाद होता है. कम जगह में उगने वाला यह पौधा घर की बालकनी, छत या छोटे आंगन में आसानी से लगाया जा सकता है.

bhilwara

ऑल स्पाइस ट्री का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता के बीज या नर्सरी से छोटा पौधा लेना चाहिए. इसे लगाने के लिए गमले या जमीन में ऐसी मिट्टी का चयन करें जो अच्छी तरह जल निकासी वाली हो. मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाना फायदेमंद रहता है. इस पौधे को हल्की धूप और सामान्य तापमान पसंद होता है. रोजाना अधिक पानी देने से बचना चाहिए, सप्ताह में दो से तीन बार पानी देना पर्याप्त रहता है. सही देखभाल से यह पौधा धीरे-धीरे एक छोटे पेड़ का रूप ले लेता है.

bhilwara

किचन गार्डन में ऑल स्पाइस ट्री लगाने के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि घर पर ही शुद्ध और केमिकल मुक्त मसाला उपलब्ध हो जाता है. ऑल स्पाइस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. इसके नियमित उपयोग से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है. घर में यह पौधा होने से बाजार से महंगे मसाले खरीदने की जरूरत भी कम हो जाती है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

ऑल स्पाइस का उपयोग सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी काफी उपयोगी माने जाते हैं. सर्दी-जुकाम के समय इसका काढ़ा बनाकर पीने से राहत मिलती है. दांत दर्द या मसूड़ों की समस्या में भी इसका उपयोग घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है. यह मसाला शरीर में सूजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. किचन गार्डन में लगा ऑल स्पाइस ट्री घर के वातावरण को भी हरियाली और ताजगी प्रदान करता है.

bhilwara

किचन में ऑल स्पाइस का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है. इसे साबुत या पाउडर दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी, दाल, पुलाव, बिरयानी और ग्रेवी में इसका हल्का सा उपयोग खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. बेकरी आइटम जैसे केक, कुकीज और ब्रेड में भी ऑल स्पाइस का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा चाय या हर्बल ड्रिंक में इसकी थोड़ी मात्रा डालने से स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी फायदा मिलता है.

bhilwara

ऑल स्पाइस ट्री का पौधा उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो सीमित जगह में ज्यादा उपयोगी पौधे लगाना चाहते हैं. इसकी देखभाल आसान है और एक बार पौधा बड़ा होने पर सालों तक मसाले की जरूरत पूरी करता है. किचन गार्डन में यह पौधा न सिर्फ आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में भी मदद करता है.

First Published :

December 25, 2025, 14:09 IST

homerajasthan

ऑल स्पाइस ट्री किचन गार्डन के लिए फायदे और लगाने का तरीका

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj