Gardening Tips: गमले में उगाएं सब्जियां! ये आसान टिप्स अपनाते ही घर की बालकनी बन जाएगी मिनी सब्जी मंडी

Last Updated:November 15, 2025, 14:46 IST
Winter Gardening Tips: सर्दियों का मौसम पत्तेदार सब्जियों की खेती के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. घर की बालकनी या छत पर सिर्फ गमले, अच्छी मिट्टी और थोड़ी धूप से पालक, धनिया, मेथी, लेट्यूस जैसी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं. ये न केवल सेहतमंद होती हैं बल्कि आपकी रसोई को ताज़ी हरी सब्जियों से भर देती हैं और खर्च भी कम हो जाता है.
आप चौड़े गमले या ग्रो बैग में बथुआ को लगा सकते हैं. मिट्टी तैयार करने के बाद आप बीज को मिट्टी में डालें. पौधे को पर्याप्त धूप में रखें और पानी का भी ध्यान रखें. बथुआ से आप साग को बनाएं. आप इससे सब्जी भी बना सकते हैं.

पालक को लगाने के लिए आप थोड़े चौड़े गमले का इस्तेमाल करें. आप मिट्टी को तैयार करें और इसमें बीज को डालें. आप इसमें समय पर पानी डालें और देखभाल करें. ज्यादा पानी देने से बचें और पर्याप्त धूप में रखें. जब पत्ते बड़े हो जाएं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इससे सब्जी और साग बना सकते हैं.

सर्दियों में सरसों के साग को खाने में मजा आ जाता है. मक्के की रोटी और सरसों के साग को ठंड में काफी पसंद किया जाता है. आप इसे चौड़े गमले में लगाएं. आप गमले में मिट्टी को डालें और इसमें बीज को डालें. मिट्टी में थोड़ा पानी डालें. पौधे की नियमित देखभाल करें और पौधे को पर्याप्त धूप में रखें.

मेथी के पत्ते का सर्दियों में बहुत इस्तेमाल होता है. इससे पराठे और सब्जी को बनाया जाता है. आप इसे गमले में आसानी से लगा सकते हैं. आप गमले में मिट्टी को तैयार करें और इसमें बीज को डालें. इस बात का ध्यान रखें कि पानी गमले में जमा न हो पाए नहीं तो पौधा खराब हो जाएगा.

आप ठंड में गमले में हरी प्याज को लगा सकते हैं. आप अंकुरित हुए प्याज को मिट्टी में डालें और फिर हल्का पानी का छिड़काव कर दें. आप इस पौधे की नियमित देखभाल करें. जब पत्ते बड़े हो जाए तो आप इसकाइ स्तेमाल कर सकते हैं. आप इससे सब्जी और साग बना सकते हैं.
First Published :
November 15, 2025, 14:46 IST
homeagriculture
सिर्फ 10 मिनट की तैयारी, गमले में उगेंगी सब्जियां, बाजार जाना छूट जाएगा



