Entertainment

‘पुरुषों पर नहीं था भरोसा’, गौहर खान ने जैद दरबार संग पहली मुलाकात पर की बात, कहा- भगवान पर छोड़ दिया था सबकुछ

Last Updated:December 13, 2025, 06:57 IST

बॉलीवुड की दुनिया में सेलिब्रिटी कपल्स की शादी और उनके निजी जीवन को लेकर फैंस में खूब उत्सुकता रहती है. ऐसे ही एक चर्चित कपल हैं गौहर खान और जैद दरबार, जिनकी शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी. दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है और इससे कपल के रिश्त में कोई फर्क नहीं पड़ा. अब गौहर खान ने बताया कि वह जैद दरबार से मिलने से पहले पुरुषों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती थीं.

ख़बरें फटाफट

'पुरुषों पर नहीं था भरोसा', गौहर खान ने जैद दरबार संग मुलाकात पर की बातगौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार संग रचाई थी शादी.

नई दिल्ली. गौहर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइन हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. गौहर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. 12 साल छोटे जैद दरबार से उन्होंने शादी की और खूब चर्चा बटोरी. हाल ही में कपल ने रश्मि देसाई के टॉक शो ‘रश्मि के दिल से दिल तक’ में शादी से पहले और शादी के बाद की जिंदगी को लेकर खुलकर बात की.

बातचीत में कपल ने अपने प्यार, जीवन के फैसलों और रिश्तों के प्रति अपने नजरिए को साझा किया. गौहर खान ने बातचीत की शुरुआत अपने पुराने अनुभवों से की. उन्होंने बताया कि जैद से मिलने से पहले मुझे पुरुषों पर विश्वास नहीं था. मैं एक ऐसे वक्त से गुजर रही थी कि मुझे किसी भी पुरुष पर विश्वास नहीं था. उस वक्त, मेरे मुताबिक, ज्यादातर पुरुष कमिटमेंट से डरते थे और आसानी से रिश्तों से भाग जाते थे. मैं खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत कर रही थी.’

भगवान के ऊपर छोड़ दिए सारे फैसले

उन्होंने कहा, ‘मैंने उस वक्त अपने जीवन के सभी फैसले भगवान पर छोड़ दिए थे. मैंने सच्चे दिल से प्रार्थना की थी कि अगर मेरी जिंदगी में कोई अच्छा आदमी लिखा है, तो उसे मेरे पास भेज दो. चौंकाने वाली बात यह रही कि केवल एक महीने के भीतर ही मैं जैद से मिली. उसने मुझे खुद मैसेज किया और इस तरह हमारी मुलाकात हुई.’

गौहर खान से बात होने के बाद बदल गई जिंदगी

जैद दरबार ने बातचीत में कहा, ‘शादी से पहले मैं भी डेटिंग से बहुत दूर रहने वाला लड़का था. मैंने खुद से तय किया था कि मैं किसी को भी डेट नहीं करूंगा, सीधे शादी करूंगा, लेकिन जब गौहर से बात हुई तो जिंदगी जैसी बदल गई. 17 जुलाई को हमने बातचीत शुरू की और 23 अगस्त को मैंने गौहर को प्रपोज कर दिया. मैंने बिना समय लगाए सीधे शादी कर ली.’

साल 2020 में गौहर खान-जैद दरबार ने रचाई थी शादी

बताते चलें कि जैद दरबार एक कोरियोग्राफर हैं और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं. गौहर खान और जैद दरबार की उम्र में 12 साल का अंतर है. दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी और आज दो बच्चों के माता-पिता हैं.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 13, 2025, 06:55 IST

homeentertainment

‘पुरुषों पर नहीं था भरोसा’, गौहर खान ने जैद दरबार संग मुलाकात पर की बात

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj