रेगिस्तान में उगा 3 किलो का विशाल नींबू . Giant 3 Kg Chinese Bijora Lemon in Rajasthan.

Last Updated:December 06, 2025, 10:24 IST
Bijora Lemon: बाड़मेर में पहली बार चीन वाला 2-3 किलो तक भारी बिजौरा नींबू उगाया गया है. इसका आकार तरबूज जैसा है और लोग इसे देखने उमड़ रहे हैं. एक पेड़ पर 80-100 फल आते हैं और इसकी कीमत ₹300 रुपये प्रति नींबू है. यह नींबू पथरी के इलाज में भी उपयोगी है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. राजस्थान के तपते रेगिस्तान में इन दिनों एक ऐसा फल चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसे देखकर लोग दंग रह जा रहे हैं. आमतौर पर चीन में उगने वाला 2 से 3 किलो तक वजनी ‘बिजौरा नींबू’ अब पहली बार बाड़मेर के बाजारों में दिखाई दे रहा है. इसका आकार इतना बड़ा है कि लोग इसे नींबू नहीं. बल्कि तरबूज समझ रहे हैं. जहां आम नींबू हथेली में आराम से समा जाता है. वहीं इस ‘महाबली नींबू’ को पकड़ने के लिए दोनों हाथ लगाने पड़ रहे हैं.
रेगिस्तान में पहली बार दिखा चीन का ‘जायंट नींबू’चीन में बड़े पैमाने पर पैदा होने वाला यह बिजौरा नींबू अब बाड़मेर में भी फलने लगा है. इंद्रा कॉलोनी निवासी कमलसिंह के फार्म हाउस पर लगे ये पेड़ पिछले 5 सालों से लगातार फल दे रहे हैं. इनका वजन 2 से 3 किलो तक होता है और देखने में यह किसी छोटे खरबूजे जैसा लगता है. लोग इसे देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस नींबू की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. यह रेगिस्तानी क्षेत्र में कृषि नवाचार का एक अनूठा उदाहरण बन गया है.
5 साल से लगातार दे रहा फल. एक पेड़ पर आते हैं 80-100 नींबूकमलसिंह बताते हैं कि उन्होंने 15-20 साल पहले ये पौधे लगाए थे. नौकरी के दौरान उन्हें पथरी की समस्या हुई थी. जिसके कारण वे माउंट आबू से बिजौरा नींबू लेकर आए थे. इसका रस पीने से उन्हें तुरंत राहत मिली. उन्होंने उसी बीज को सुरक्षित रखा और अपने फार्म में लगाया. अब इस पेड़ पर हर साल करीब 80 से 100 नींबू उग रहे हैं. जो किसानों के लिए एक अच्छी आय का साधन बन गया है.
पथरी के इलाज में बेहद उपयोगीबिजौरा नींबू का उपयोग मुख्यतः औषधीय कार्यों में किया जाता है. इसका रस पथरी के इलाज में काफी कारगर माना जाता है. इसके अलावा इसे अचार बनाने. खाना पकाने और बड़े पैमाने पर जूस निकालने में भी उपयोग किया जाता है. कमलसिंह बताते हैं कि पेड़ में दीमक न लगे. इसके लिए वे किसी रसायन की जगह दही का उपयोग करते हैं. जिससे पेड़ स्वस्थ रहता है. पर्यावरणीय बदलाव के कारण यह फल अब राजस्थान के गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से बढ़ रहा है.
एक नींबू की कीमत 300 रुपयेकमलसिंह के अनुसार वे एक बिजौरा नींबू को ₹200 से ₹300 में बेचते हैं. भारी वजन और औषधीय गुणों के कारण इसकी मांग काफी अधिक है. लोग इसे पथरी के इलाज और घरेलू उपयोग के लिए हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. जिससे इसकी खेती अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है.
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
December 06, 2025, 10:23 IST
पहली बार रेगिस्तान में उगा 3 किलो का बिजौरा नींबू, पथरी के इलाज में आता है काम



