गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: गिरावट के बाद स्थिरता! राजस्थान में सोना-चांदी के भाव जस के तस, जानें आज के ताजा रेट

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोमवार को सर्राफा बाजार में स्थिरता देखने को मिली. रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद सोमवार को दोनों धातुओं के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को सोना और चांदी लगभग रविवार वाले स्तर पर ही कारोबार करते नजर आए. बाजार में ठहराव के चलते खरीदारों और निवेशकों ने फिलहाल इंतजार की रणनीति अपनाई है.
सोमवार को शुद्ध चांदी का भाव ₹1,86,200 प्रति किलो पर स्थिर रहा. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी ₹1,85,000 प्रति किलो पर बनी रही. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव ₹1,26,910 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,21,625 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि इन सभी दरों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से रहेगी.
आज सोना-चांदी के भाव में बनी रही स्थिरता
सर्राफा एसोसिएशन में सदस्य कैलाश सोनी ने बताया कि शनिवार को जहां सर्राफा बाजार में तेज उछाल देखने को मिला था, वहीं रविवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोमवार को बाजार में संतुलन बनता नजर आया. अंतरराष्ट्रीय बाजार से कोई बड़ा संकेत नहीं मिलने, डॉलर की चाल में स्थिरता और घरेलू स्तर पर सामान्य मांग के चलते कीमतों में ठहराव रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशक और बड़े कारोबारी बाजार की अगली दिशा का इंतजार कर रहे हैं.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोमवार को सर्राफा भाव लगभग एक समान दर्ज किए गए. जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध चांदी ₹1,86,200 प्रति किलो, 18 कैरेट चांदी ₹1,85,000 प्रति किलो रही. वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोना ₹1,26,910 और 22 कैरेट सोना ₹1,21,625 प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में भी यही दरें रहीं, यहां सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. कोटा सर्राफा बाजार में शुद्ध चांदी ₹1,86,200 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. वहीं अजमेर में भी सोमवार को सोने-चांदी के भाव जयपुर के समान दर्ज किए गए. उदयपुर में भी लेकसिटी सर्राफा बाजार में कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया.
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह और मौसमी मांग बढ़ने पर बाजार में फिर हलचल देखने को मिल सकती है. फिलहाल कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ताजा भाव और बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखना जरूरी है.



