Rajasthan

Gold Mine In Rajasthan । Gold Mine । Gold Mine In Banswara । राजस्थान में सोने की खान । बांसवाड़ा में सोने की खान

Last Updated:October 25, 2025, 18:11 IST

Gold Mine In Rajasthan: राजस्थान की धरती लगातार सोना उगल रही है. हाल ही में बांसवाड़ा जिले में सोने का एक और भंडार मिला है. इस भंडार में लगभग 222 टन शुद्ध सोना मौजूद होने का अनुमान हैं.बाप रे बाप.. इतना सोना! राजस्थान होगा मालामाल, बांसवाड़ा में मिली तीसरी माइन

Gold Mine In Rajasthan: सोने का नाम सुनते ही हर किसी की आंखों में चमक आ जाती है. भारत में यह कीमती मेटल न सिर्फ गहनों के लिए बल्कि इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी लोगों की पहली पसंद रही है. अब सोचिए, अगर किसी जगह पर पूरी सोने की खान मिल जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान में. दरअसल, हाल ही में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सोने के विशाल भंडार होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है यानी राज्य को मानो कुबेर का खजाना हाथ लग गया है.

बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी गोल्ड माइन मिलने की पुष्टि हुई है. अनुमान है कि इस भंडार में लगभग 222 टन शुद्ध सोना मौजूद है. कांकरिया में लगभग 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में सोने की उपस्थिति पाई गई है. इस पूरे क्षेत्र में 11 करोड़ से ज्यादा टन स्वर्ण अयस्क (Gold Ore) भंडार होने का अनुमान है. इससे पहले बांसवाड़ा के जगपुरिया और भूकिया में सोने की खानों की पुष्टि हो चुकी है.

‘सोने के गढ़’ बना बांसवाड़ामाना जा रहा है कि आने वाले समय में बांसवाड़ा जिला देश की कुल सोने की मांग का लगभग 25% तक आपूर्ति करने की क्षमता रखेगा.

भारत के इन राज्यों में सोने के सबसे बड़े भंडार1. बिहार के पास भारत का सबसे बड़ा सोने का भंडार है. यहां जमुई जिले में कुल सोने के अयस्क संसाधनों का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा है, जो लगभग 222.8 मिलियन टन है.2. दूसरे नंबर पर आता है राजस्थान. यहां करीब 125.9 मिलियन टन सोने के रिजर्व हैं.3. तीसरे स्थान पर है कर्नाटक, इस राज्य के पास 103 मिलियन टन सोने के रिजर्व हैं.4. चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, यहां लगभग 15 मिलियन टन सोने के भंडार हैं.5. पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश, इस राज्य के पास करीब 13 मिलियन टन सोने के जमा हैं. सोनभद्र जिला यहां का मुख्य केंद्र है.

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 25, 2025, 18:07 IST

homebusiness

बाप रे बाप.. इतना सोना! राजस्थान होगा मालामाल, बांसवाड़ा में मिली तीसरी माइन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj