Business

गोल्ड, म्यूचुअल फंड या FD! पैसा निवेश का यह विकल्प देगा तुरंत लाभ! 12% से ज्यादा मिल सकता है रिटर्न

Last Updated:December 13, 2025, 18:51 IST

ज्यादातर लोग इन्वेस्टमेंट के लिए गोल्ड, म्यूचुअल फंड या FD का रास्ता अपनाते हैं. वहीं, ग्रामीण स्तर के लोग बैंक या पोस्ट ऑफिस को चुनते हैं. तो चलिए फिर जहानाबाद में CA अनंत कुमार पांडे से समझते हैं कि किस जगह निवेश बेहतर रिटर्न दिलवा सकता है. 

जहानाबाद. अमीर बनने या भविष्य के लिए धन जुटाने का रास्ता नियमित बचत और सोच-समझ कर बनाई गई लंबी अवधि की वित्तीय योजना से होकर गुजरता है. कोई भी एक दिन में अमीर नहीं बनता, बल्कि छोटे-छोटे निवेश समय के साथ बड़े बनते हैं. मार्केट में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनमें से आपके लिए सही विकल्प चुनना और बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश पहचानना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

CA अनंत पांडे ने लोकल 18 से कहा कि निवेश की पूरी निर्भरता आपकी सुविधा, इक्विडिटी और रिस्क टेकर के ऊपर. यदि आप तुरंत पैसा चाहते हैं तो बैंक का रास्ता तलाश सकते हैं. क्योंकि बैंक का इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा बेहतर है. आप कभी भी ATM से ही पैसा निकाल सकते हैं. बैंक से कभी भी पैसे निकाल सकते हैं. वहीं, पोस्ट ऑफिस की शाखाएं कम है. ऐसे में यहां तुरंत लाभ पाना थोड़ी सी मुश्किल होती है. ऐसे में आपको तुरंत बेनिफिट लेना है तो बैंक का रुख कर सकते हैं. वहीं, सरकार की बेनिफिट प्राप्त करना है तो पोस्ट ऑफिस का रास्ता चुन सकते हैं.

बैंक में यहां ले सकते हैं रिस्कएक्सपर्ट का मानना है कि पोस्ट ऑफिस का इंटरेस्ट रेट अच्छा है. साथ ही यदि बैंक में अच्छा लाभ लेना है तो स्मॉल फाइनेंस बैंक सही विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि, इस बैंक में रिस्क थोड़ा ज्यादा है.

शेयर मार्केट है बेहतर ऑप्शननिवेश सुरक्षित करना चाहते हैं तो सबसे बढ़िया FD है. वहीं, यदि थोड़ा रिस्क टेकर शेयर मार्केट में रास्ता तलाश सकते हैं. इसमें 12 प्रतिशत तक इंटरेस्ट रेट मिलता है. ETF में लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिलता है. ऐसे में थोड़ा सा रिस्क लेते हैं तो शेयर मार्केट का रास्ता तलाश सकते हैं. सारे पैसे को एक जगह पर इन्वेस्टमेंट करना सही नहीं होता है. इसे अलग अलग जगहों पर इन्वेस्टमेंट करें तो आपको बेहतर लाभ मिल सकता है.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Location :

Jehanabad,Bihar

First Published :

December 13, 2025, 18:51 IST

homebusiness

गोल्ड, म्यूचुअल फंड या FD! पैसा निवेश का यह विकल्प देगा तुरंत लाभ!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj