Rajasthan

Gold Silver Price: राजस्थान में सोना-चांदी फिर महंगे, चांदी ₹2.38 लाख के पार, सोने में भी तेजी, जानें लेटेस्ट रेट

Rajasthan Gold Silver Price:  राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शनिवार को एक बार फिर सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. शुद्ध चांदी की कीमत में करीब ₹7000 की तेजी आई है, जबकि सोने के भाव भी ₹2000 तक बढ़े हैं. लगातार बदलते दामों ने आम ग्राहकों से लेकर व्यापारियों तक सभी को चिंता में डाल दिया है. शनिवार के ताजा भाव की बात करें तो शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,38,500 प्रति किलो पर पहुंच गई.

वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,37,000 दर्ज की गई. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,37,200 प्रति 10 ग्राम रही. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,31,700 प्रति 10 ग्राम रहे. इन सभी पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगाई जाएगी. अगर एक दिन पहले यानी शुक्रवार के भाव देखें तो शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,31,000 थी, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम रही. ऐसे में एक ही दिन में चांदी और सोने दोनों के दामों में साफ तौर पर उछाल देखने को मिला है.

जानें जयपुर और अजमेर में सोने-चांदी के भाव

राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी अलग-अलग भाव दर्ज किए गए. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,39,000 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जोधपुर में शुद्ध चांदी ₹2,38,900 और 24 कैरेट सोना ₹1,37,800 रहा. कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,38,000 के आस-पास दर्ज की गई, वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,000 रहा. उदयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,38,900 और 24 कैरेट सोना ₹1,31,900 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता नजर आया.

कीमतों में उतार-चढ़ाव में बाजार में अस्थिरता

सर्राफा व्यवसायी कैलाश सोनी ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे बाजार में काफी अस्थिरता देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहक भारी गहनों की बजाय हल्के वजन के आभूषणों की मांग कर रहे हैं. वहीं व्यापारी भी कम वजन की ज्वैलरी तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.सोने और चांदी की बढ़ती कीमतें इस समय हर किसी के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj