Rajasthan

Gold Silver Price Jaipur: हर दिन नया रिकॉर्ड! अब कौन खरीदेगा इतने महंगे गहने? लखपति बना हुआ है सोना-चांदी

Last Updated:July 26, 2025, 08:20 IST

Gold Silver Price Jaipur: जयपुर के सर्राफा बाजार में 26 जुलाई को सोने और चांदी के भावों में मिलाजुला असर देखा गया. शुद्ध सोने के भाव में ₹500 की गिरावट दर्ज हुई और ये ₹1,01,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं…और पढ़ेंहर दिन नया रिकॉर्ड! अब कौन खरीदेगा इतने महंगे गहने? जानें लेटेस्ट रेटसोने के भाव गिरे और चांदी के बढ़े <br><br>

हाइलाइट्स

सोने के भाव में 500 रूपए की आई गिरवाटचांदी के भाव में 1000 रूपए का उछालसावन में फीकी पड़ी सर्राफा बाजार की रौनकजयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बाद आज इनके भावों में मिलजुला असर आया है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि वैश्विक आर्थिक हालातों की अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ने से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें में पिछले दिनों बढ़ोतरी आई है. उन्होंने बताया कि इस सीजन दोनों कीमती धातुओं में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है. आगामी दिनों में भी सोने के मुकाबले चांदी की मांग लगातार बढ़ती की संभावना है. ऐसे में आने वाले कुछ ही महीनों में चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी दोनों के भावों में बदलव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें कि 26 जुलाई को सोना और चांदी के भाव क्या हैं.

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी के भावों में मिलजुला असर आया है. शुद्ध सोने के भाव में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कल इसमें 1200 की गिरावट के बाद आज इसमें 500 रुपए की कमी आई है. ऐसे में इसके भाव 101,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज बदलाव आया है. इसमें भी 500 रुपए की कमी दर्ज हुई है. ऐसे में इसके भाव 94,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. इस सीजन चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए. आज इसके भावों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इसमें 1000 रुपए का उछाल आया है. इससे बाद अब इसके भाव 1,18,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.

सावन के चलते खरीदार नहीं आ रहे

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी ने व्यापारियों को भले राहत दी हो, लेकिन सावन के महीने में शादी-विवाह के कार्यक्रम न होने और आमजन की जेब पर बढ़ते दबाव ने बाजार की रौनक छीन ली है. इस बार सावन के चलते खरीदार नहीं आ रहे हैं. लोग अभी निवेश से बच रहे हैं, क्योंकि हर दिन रेट नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. जहां कुछ निवेशक इस तेजी को मुनाफे में बदलने के लिए अपने पुराने जेवरात बेच रहे हैं, वहीं नए निवेशक अभी इंतजार कर रहे है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

homebusiness

हर दिन नया रिकॉर्ड! अब कौन खरीदेगा इतने महंगे गहने? जानें लेटेस्ट रेट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj