Rajasthan

गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड! राजस्थान में दो दिन से लगातार उछाल, जानें जयपुर-कोटा का रेट

राजस्थन गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेज उछाल देखने को मिला है. मंगलवार को राज्यभर के सर्राफा बाजार में चांदी जहां करीब ₹3000 प्रति किलो महंगी हुई, वहीं सोना भी ₹1500 प्रति 10 ग्राम बढ़ा. लगातार दूसरे दिन कीमतों में आई इस तेजी से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि सर्राफा व्यापारियों में रौनक लौट आई है.

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत 1,73,700 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई, जो एक दिन पहले सोमवार को 1,70,250 रुपए थी. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत मंगलवार को 1,72,500 रुपए रही. लगातार दो दिन से चांदी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से बाजार में खरीदारी कुछ कमी जरूर हुई है, लेकिन शादी-विवाह का सीजन होने से मांग में कमी देखने को नहीं मिल रही.

सोना और चांदी दोनों के भाव में आया उछाल

सोने के बाजार में भी उछाल दर्ज किया गया है. मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जो सोमवार को 1,28,500 रुपए थी. इसके अलावा जेवराती सोना 1,24,800 रुपए, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,600 रुपए दर्ज किया गया.सोने और चांदी दोनों में अचानक आई तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही कीमतों और डॉलर की मजबूती को मुख्य कारण बताया जा रहा है. राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी मंगलवार को दामों में तेजी देखने को मिली. जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,30,000 रुपए, जबकि चांदी 1,73,700 रुपए के भाव पर रही. जोधपुर में सोना 1,29,900 रुपए और चांदी 1,73,500 रुपए दर्ज की गई.

उदयपुर में भी सोने-चांदी के रेट में तेजी का रूख रहा

कोटा में सोने की कीमत 1,29,950 रुपए, जबकि चांदी 1,73,600 रुपए रही. अजमेर बाजार में सोने के भाव 1,29,880 रुपए तो चांदी 1,73,400 रुपए पर ट्रेड हुई. वहीं उदयपुर में भी इसी तरह तेजी का रुख रहा, जहां 24 कैरेट सोना 1,29,950 रुपए और चांदी 1,73,550 रुपए है. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में यह तेजी कुछ दिनों तक और जारी रह सकती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्थिरता नजर नहीं आ रही. वहीं शादियों के चलते सराफा बाजार में रौनक दिखने को मिल रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj