गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: सोना-चांदी फिर चमकी, राजस्थान में चांदी ₹4000 महंगी, सोने में भी उछाल, जानें ताजा रेट

Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई. चांदी की कीमतों में ₹4000 की उछाल दर्ज की गई, वहीं सोने की कीमतों में भी ₹2000 की बढ़ोतरी देखने को मिली. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,29,150 रही, जबकि 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,22,770 पर और सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,35,000, 23 कैरेट सोने की कीमत ₹1,29,200 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,29,600 रही. सभी दामों में तीन प्रतिशत GST शामिल नहीं है.
उदयपुर के होलसेल व्यापारी गणेश डागलिया ने बताया कि सोने और चांदी के लगातार बदलते दामों का असर छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि कीमतें इतनी अधिक हो गई है कि ग्राहकों का आना काफी कम हो गया है. साथ ही, उच्च दामों के कारण अब किसी को उधार पर भी सोना या चांदी नहीं दी जा रही है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव में आंशिक बदलाव देखने को मिला. जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,34,800 , 22 कैरेट सोना ₹1,28,900 , शुद्ध चांदी ₹229,100, 18 कैरेट चांदी ₹222,750 रहा. जोधपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,34,900 , 22 कैरेट सोना ₹1,29,000 , शुद्ध चांदी ₹229,120, 18 कैरेट चांदी ₹222,760 रहा. कोटा में 24 कैरेट सोना ₹1,35,050, 22 कैरेट सोना ₹1,29,150 , शुद्ध चांदी ₹229,180, 18 कैरेट चांदी ₹222,770 रहा. उदयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,35,000 ,22 कैरेट सोना ₹1,29,200 , शुद्ध चांदी ₹229,150, 18 कैरेट चांदी ₹222,770 रहा. वहीं अजमेर में 24 कैरेट सोना ₹1,34,950, 22 कैरेट सोना ₹1,29,100, शुद्ध चांदी ₹229,140, 18 कैरेट चांदी ₹222,765 रहा.
राजस्थान में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी
सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की चाल और वैश्विक मांग के आधार पर हो रही है,इस सप्ताह के रुझान को देखते हुए लगता है कि निवेशकों और आभूषण खरीदारों को सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए. राजस्थान में सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव लगातार बनाए रखने से ग्राहकों और व्यापारियों दोनों की चिंता बढ़ती जा रही है, छोटे व्यापारियों के लिए यह चुनौती है कि वे मूल्य स्थिरता बनाए रखें और ग्राहकों को आकर्षित करें.



