Gold Silver Price Today | Udaipur Gold Rate | Rajasthan Gold Market | Wedding Season Gold Demand | Silver Price Update | Gold Silver Rate in Udaipur

Last Updated:November 13, 2025, 06:52 IST
Udaipur Gold Silver Price: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही उदयपुर में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी जा रही है. बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और निवेशकों ने फिर से खरीदारी शुरू कर दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है.
udaipur gold silver price
उदयपुर: उदयपुर में देवउठनी एकादशी के बाद से शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई. चांदी में ₹2000 प्रति किलो और सोने में ₹500 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली. सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय बाजार में आज के भाव इस प्रकार रहे शुद्ध चांदी ₹1,59,250 प्रति किलोग्राम, जबकि 18 कैरेट चांदी ₹1,58,000 प्रति किलोग्राम रही.
वहीं, सोने के भाव में भी हल्की लेकिन स्थिर बढ़ोतरी देखने को मिली.सोना 24 कैरेट ₹1,26,500 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,21,440, और 22 कैरेट सोना ₹1,16,380 प्रति 10 ग्राम रहा. यह सभी दरें जीएसटी समेत जारी की गई हैं.
व्यापारियों के अनुसार, त्योहारी और शादी के सीजन में निवेशक वर्ग तथा उपभोक्ताओं दोनों की ओर से खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है. मांग बढ़ने से भावों में यह वृद्धि दर्ज की गई है. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है, जिसका सीधा असर स्थानीय बाजारों पर पड़ रहा है.
इंटरनेशनल मार्केट का असर भारत मेंअंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं. इसका नतीजा यह है कि भारत के प्रमुख शहरों के साथ-साथ उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में भी सोने और चांदी के भाव बढ़े हैं.
शादियों के सीजन में सोना हो रहा है महंगा स्थानीय सर्राफा एसोसिएशन का अनुमान है कि शादी का सीजन फरवरी तक चलेगा, जिससे आने वाले सप्ताहों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. हालांकि व्यापारी सलाह दे रहे हैं कि जो ग्राहक लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त माना जा सकता है.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 13, 2025, 06:52 IST
homebusiness
उदयपुर में सोने-चांदी कीमतों में उछाल! शादी सीजन में बढ़ी मांग, जानें रेट



