Gold Silver Price Udaipur: शादी सीजन में फिर चढ़े सोना-चांदी के दाम, ज्वेलरी मार्केट में हलचल तेज, जानिए उदयपुर में आज का रेट

Last Updated:November 04, 2025, 06:08 IST
Gold Silver Price Udaipur: उदयपुर में वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी के दामों में फिर तेजी लौट आई है. मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹1,22,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,51,000 प्रति किलो दर्ज की गई. सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार, दीपावली के बाद आई मामूली गिरावट के बाद अब बाजार में फिर स्थिरता और हल्की बढ़त देखने को मिल रही है. हल्के वजन की डिजाइनर ज्वेलरी की मांग बढ़ी है, वहीं आम खरीदारों के लिए सोना खरीदना अब चुनौती बनता जा रहा है.
गोल्ड रेट
उदयपुर. वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों में दामों में आई गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से स्थिरता और हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत 1,51,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 18 कैरेट चांदी की कीमत 1,50,000 रुपये रही. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और जेवराती सोने का दाम 1,17,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,975 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची.
उदयपुर के सर्राफा व्यवसायी रमेश सोनी ने बताया कि दीपावली पर सोने और चांदी के दामों में बड़ी उछाल देखने को मिली थी. इसके बाद कुछ दिनों के लिए बाजार में कीमतों में मामूली गिरावट आई, लेकिन अब फिर से तेजी लौट आई है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे शादियों का सीजन बढ़ेगा, वैसे-वैसे कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल बाजार में थोड़ी स्थिरता भी बनी हुई है, जिससे ग्राहक खरीदारी कर पा रहे हैं.
तैयार किए जा रहे हैं 4 से 6 ग्राम तक डिजाइनर गहने
सर्राफा बाजार के व्यापारी राजेंद्र पोलवाल ने बताया कि इस बार बाजार में हल्के वजन की ज्वेलरी का ट्रेंड बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए 4 से 6 ग्राम तक के वजन की डिजाइनर ज्वेलरी तैयार की जा रही है, ताकि लोगों को उनकी पसंद के अनुसार विकल्प मिल सके. वहीं, शहर के निवासी लाल सिंह चौहान ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है और इस बार सोना खरीदना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि पहली बेटी की शादी में जितना सोना दिया था, अब उतना खरीदना संभव नहीं लग रहा. दाम इतने बढ़ गए हैं कि शादी का बजट बिगड़ गया है.
कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी पड़ रहा असर
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर पड़ता है. डॉलर में उतार-चढ़ाव और क्रूड ऑयल के दामों के साथ-साथ निवेशकों की मांग से भी स्थानीय बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है. सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में अगर वैश्विक बाजार स्थिर रहा तो कीमतों में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन वेडिंग सीजन के चलते फिलहाल दामों के ऊंचे बने रहने की संभावना है.
deep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 04, 2025, 06:08 IST
homebusiness
उदयपुर में सोना-चांदी के दाम फिर चढ़े, हल्की ज्वेलरी का चलन बढ़ा, जानें रेट



