Tech

Google Pixel 9a अमेज़न पर भारी छूट के साथ, शानदार कैमरा और परफॉर्मेंस.

अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो साफ-सुथरा एंड्रॉयड एंक्सपीरिएंस, बढ़िया कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे, तो Google Pixel 9a इस समय एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आया है. अच्छी बात यह है कि यह फोन अभी Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है.

Google Pixel 9a को भारत में ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल अमेज़न पर यह फोन सिर्फ ₹40,490 में लिस्ट किया गया है. यानी सीधे तौर पर करीब ₹9,500 की छूट मिल रही है. इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसमें HDFC बैंक और Scapia फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड शामिल हैं. इस बैंक ऑफर के जरिए कीमत और कम हो सकती है.

इतना ही नहीं अमेज़न पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,400 प्रति महीने से होती है. जो लोग अपना पुराना फोन बदलना चाहते हैं, उनके लिए एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज में अच्छी-खासी रकम मिल सकती है, जिससे Pixel 9a और सस्ता पड़ सकता है.

बढ़ियां हैं फोन के स्पेसिफिकेशंसफीचर्स की बात करें तो Google Pixel 9a में डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.3 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है.

कैमरा हमेशा से Pixel फोन की पहचान रहा है. Pixel 9a में पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करता है. वहीं, फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है.

फोन में कंपनी का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है. फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक दिन से ज्यादा आराम से चल सकती है.

कुल मिलाकर, अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो प्रीमियम फील दे, कैमरा अच्छा हो और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस बिना झंझट वाला हो, तो मौजूदा ऑफर के साथ Google Pixel 9a एक बहुत ही समझदारी भरा सौदा साबित हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj