पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करे सरकार, बोले रिटायर्ड कमांडेट- युद्ध नहीं, रणनीति से वैश्विक मंच पर करें बेनकाब

Last Updated:April 26, 2025, 06:26 IST
Pehalgham Terrorist Attack: पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसका तार पाकिस्तान के करांची से लेकर मुजफ्फरबाद तक जुड़ा हुआ है. सेना अब तक कई आतंकियों को ढेर कर चुकी है और इस घट…और पढ़ेंX

बीएसएफ से रिटायर्ड कमांडेंट ने रखी बात
हाइलाइट्स
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग.रिटायर्ड कमांडेंट जोहर सिंह ने सख्त कदम उठाने पर जोर दिया.पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने की अपील.
बाड़मेर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं सरकार आंतकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने को लेकर तैयारी में जुट गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए साल 1965 और 1971 के युद्ध मे भागीदारी निभाने वाले बीएसएफ से रिटायर्ड कमांडेंट जोहर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. हालांकि सरकार को मामूल है कि कब और किस तरीके से कदम उठाने चाहिए.
पहलगाम हमले को इंटेलिजेंस की गंभीर चूक
रिटायर्ड कमांडेंट जोहर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने पहलगाम हमले को इंटेलिजेंस की गंभीर चूक करार देते हुए कहा कि इस हमले में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस हमले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को एक ऐसी लड़ाई बताया जिसका लगातार पीछा करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब देना जरूरी है, क्योंकि अब पानी सिर से ऊपर निकल चुका है. उन्होंने सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब दिया जाए.
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर सरकार
जोहर सिंह ने युद्ध को अंतिम समाधान नहीं माना है. उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है. युद्ध समाधान नहीं है, लेकिन अगर भारत चाहे तो कुछ ही मिनटों में पाकिस्तान का खात्मा कर सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध से पहले पाकिस्तान को सबक सिखाने के कई अन्य तरीके हैं, चूंकि पाकिस्तान आतंकवाद पर टिका है, इसलिए अब दो टूक जवाब देने का समय है. उन्होंने कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करना चाहिए. वैश्विक बैठकों में पाकिस्तान के आतंकवादी रवैये को उजागर करने के साथ-साथ उसका बहिष्कार करना चाहिए.
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पड़ोसी देश जो पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी रुख सख्त करना चाहिए. साथ ही पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग को और तेज करना चाहिए. बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से सरकार एक्शन में है और लगातार कार्रवाई का दौर जारी है.
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
April 26, 2025, 06:25 IST
homerajasthan
1965 के युद्ध नायक की दो टूक! पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब करे सरकार



