दादी-नानी का आजमाया नुस्खा! घर में रखा नमक बनेगा कमर दर्द की दवा, जान लें उपयोग में लाने का सही तरीका

Last Updated:January 01, 2026, 07:31 IST
Health Tips: सर्दियों में कमर दर्द और मांसपेशियों की जकड़न आम समस्या बन जाती है. ठंडी हवा और लंबे समय तक बैठे रहने से अकड़न बढ़ती है. ग्रामीण इलाकों में महंगी दवाओं के बजाय दादी-नानी के देसी नुस्खे आज भी लोकप्रिय हैं. सबसे सरल उपाय है गर्म नमक की पोटली से सिकाई. मोटे नमक को हल्का गरम करके सूती कपड़े में बांधकर प्रभावित हिस्से पर हल्की-हल्की सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम और दर्द में राहत मिलती है.
सर्दियों में कमर दर्द और मांसपेशियों की जकड़न आम समस्या बन जाती है. ठंडी हवा, लंबे समय तक बैठकर काम करना और शरीर की कम हलचल के कारण कमर में अकड़न बढ़ जाती है. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग महंगी दवाओं की जगह दादी-नानी के देसी नुस्खों पर भरोसा करते हैं. ऐसा ही एक आसान और बिना खर्च वाला तरीका है. गर्म नमक की पोटली से सिकाई. यह उपाय मांसपेशियों को आराम देता है और ठंड में होने वाली अकड़न को कम करता है.

यह नुस्खा बेहद सरल है. घर में मौजूद मोटे नमक को तवे पर हल्का गरम कर लिया जाता है और उसे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना ली जाती है. इस गर्म पोटली से कमर के दर्द वाले हिस्से पर हल्की-हल्की सिकाई की जाती है. गांवों में यह तरीका वर्षों से अपनाया जा रहा है. खासकर तब जब ठंड के कारण कमर में जकड़न और दर्द बढ़ जाता है. नियमित इस्तेमाल से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द में राहत मिलती है.

गर्म नमक की सिकाई प्रभावित हिस्से में गर्माहट पहुंचाती है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है. बुजुर्गों का मानना है कि यह थकान को कम करती है और सूजन जैसी परेशानी में भी राहत देती है. खेतों में काम करने वाले मजदूर, गृहिणियां और बुजुर्ग सभी इस नुस्खे को सर्दियों में खास तौर पर अपनाते हैं. नियमित इस्तेमाल से कमर की जकड़न और दर्द कम होता है. यह देसी उपाय बिना खर्च वाला, सरल और प्रभावकारी तरीका माना जाता है.
Add as Preferred Source on Google

इस देसी इलाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न तो किसी दवा की जरूरत पड़ती है और न ही कोई खर्च आता है. महंगी दवाओं और दर्द निवारक जेल के मुकाबले यह तरीका हर घर में आसानी से उपलब्ध है. यही वजह है कि आज भी गांवों और कस्बों में लोग पहले ऐसे घरेलू उपाय अपनाते हैं और जरूरत पड़ने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं. गर्म नमक की पोटली से सिकाई सरल, सस्ता और असरदार उपाय माना जाता है.

लंबे समय तक बने रहने वाले या गंभीर कमर दर्द की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है. वहीं, हल्के कमर दर्द और सर्दी के कारण होने वाली जकड़न में दादी–नानी का यह मुफ्त नुस्खा आज भी काम आता है. बदलते दौर में जब इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है, तब नमक की पोटली जैसे देसी उपाय लोगों को सस्ती, आसान और घरेलू राहत का भरोसा देते हैं. यह सरल उपाय सर्दियों में मांसपेशियों को आराम और गर्माहट देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 01, 2026, 07:31 IST
homelifestyle
घर में रखे नमक से पा सकते हैं कमर दर्द से राहत, जान लें उपयोग का सही तरीका



