Ground Report: 17 साल, 12 करोड़ रुपए खर्च…फिर भी सूरसागर झील बनी गंदगी का अड्डा, खुली सरकार पोल

Last Updated:November 13, 2025, 11:52 IST
Ground Report: जोधपुर की सूरसागर झील की सफाई और विकास पर 17 सालों में 12 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए गए, लेकिन हालात जस के तस हैं. झील में अब भी कीचड़ और गंदगी भरी पड़ी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि योजनाओं का लाभ सिर्फ कागज़ों पर दिख रहा है, ज़मीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर. बीकानेर के रियासतकाल में बनी सूरसागर झील के सौंदर्यीकरण के लिए पिछले 17 साल में 12 करोड़ रुपये खर्च कर दिये, लेकिन आज भी यहां गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है. इस झील में पर्यटकों के लिए चलने वाली बोट भी अब गायब हो चुकी है. पहले यह झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी, लेकिन उचित रख-रखाव के अभाव में इसकी दुर्दशा होने लगी.
बता दें कि करीब 350 साल पहले बीकानेर के महाराजा सुर सिंह जी ने इसका निर्माण करवाया था. इसको बनाने के पीछे उद्देश्य था कि शहरवासियों को पानी की कमी न हो और पानी की उपलब्धता बनी रहे.
जूनागढ़ किले के सामने बनी सूरसागर झील को देखने के लिए पर्यटक आते हैं, यहां पर फोटो लेते और खिंचवाते है. लेकिन, बदहाली और दुर्दशा के कारण पर्यटक सूरसागर में फैली गंदगी की तस्वीर ले कर चले जाते हैं. पहले यहां जमी गंदगी से इस रास्ते से निकलने में भी काफी परेशानी होती थी, लेकिन फिर प्रशासन ने गंदगी को हटाया. मगर उसके बाद भी समय पर देखभाल नहीं करने से यहां फिर से गंदगी इक्ट्ठा होने लगी है.
सरकार ने सूरसागर के लिए लाखों का बजट जारी कियावर्ष 2008 में तत्कालीन सरकार ने सूरसागर को पूरी तरह साफ करवाया था, और इसे फिर से झील का स्वरूप दिया था. लेकिन, रख-रखाव के अभाव के चलते कोई स्थाई योजना नहीं बनी. इसके कारण सूरसागर को सरकार के द्वारा पर्यटक स्थल घोषित नहीं किया गया. हाल ही में सरकार ने सूरसागर के लिए लाखों का बजट जारी किया है, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी सूरसागर में जमी गंदगी और चलने वाली बोट को दुरुस्त नहीं किया गया है.
फाउंटेन और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजनासूरसागर में सरकार के द्वारा फाउंटेन और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी. इसके तहत यहां म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन में वो गायब हो गया. वहीं, सीसीटीवी कैमरे आज तक नहीं लगें है. इसके अलावा, भित्ति चित्रों के रंग भी फीके पड़ने लगे है. पिछले साल आई बारिश इसकी एक दीवार भी ढह गई थी. लेकिन टेंडर होने के बाद इसका काम शुरू हुआ और अब रुक रुक काम चल रहा है. हालांकि एक दीवार को बनाने में काफी समय लग गया है.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
November 13, 2025, 11:52 IST
homerajasthan
17 साल, 12 करोड़ रुपए खर्च…फिर भी सूरसागर झील बनी गंदगी का अड्डा, खुली पोल



