Rajasthan
ग्राउंड रिपोर्ट: सीकर की बजाज रोड पर ‘मौत का चैंबर’, रोज़ हो रहे हादसे…

Sikar Ground Report: सीकर की मुख्य बजाज रोड पर पारिक जूस सेंटर के सामने बना लोहे का चैंबर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा एक्सिडेंट स्पॉट बन चुका है. इसकी बनावट सड़क की सतह के अनुरूप न होने और फिसलन के कारण यहाँ रोज़ाना हादसे होते हैं. स्कूल और बाजार के पास होने के बावजूद, स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है.



