Rajasthan

Ground Report : बच्चे, किसान और मरीज सब फंसे… भरतपुर की इस सड़क की हालत देखकर आप भी दंग रह जाएंगे!

Last Updated:November 07, 2025, 21:44 IST

Bharatpur News : भरतपुर जिले की बयाना थाना डांग रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और पाचना बांध से छोड़े गए पानी के बाद पुलिया टूटने से आवागमन ठप हो गया है. हजारों लोग इस रास्ते से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन टूटी पुलिया अब जानलेवा साबित हो रही है. एम्बुलेंस और भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद हो गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. जिले की बयाना थाना डांग रोड इन दिनों बदहाली की तस्वीर बनी हुई है. यह सड़क कई दर्जन गांवों को आपस में जोड़ती है और करौली जिले से संपर्क का प्रमुख मार्ग मानी जाती है. लेकिन फिलहाल यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. पाचना बांध से छोड़े गए पानी के बाद सड़क पर बनी पुलिया पूरी तरह टूट गई है. जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई यह पुलिया अब जानलेवा साबित हो रही है.

रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं. स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान, व्यापारी और कामकाजी लोग इस रास्ते का उपयोग करते हैं. लेकिन पुलिया की स्थिति ऐसी है कि हर पल हादसे का डर बना रहता है. कई बार लोग यहां से गुजरते समय गिरकर घायल भी हो चुके हैं. रात के समय तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि टूटी पुलिया पर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा की तरह है.

एम्बुलेंस और भारी वाहनों के लिए रास्ता बंदइसी मार्ग से कई गांवों का जुड़ाव है और एम्बुलेंस की आवाजाही होती है. मगर पुलिया टूटने के बाद छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन भारी वाहन और एम्बुलेंस के लिए रास्ता लगभग बंद हो गया है. किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है. लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड जीरो से हालात देखे और मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले कई महीनों से खराब है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

ग्रामीणों की प्रशासन से मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, पर मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि डांग रोड और टूटी हुई पुलिया की तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. बयाना थाना डांग रोड का यह हाल न सिर्फ भरतपुर जिले की सड़कों की दुर्दशा को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे की अनदेखी आज भी लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है.Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

November 07, 2025, 21:44 IST

homerajasthan

बच्चे, किसान और मरीज सब फंसे… भरतपुर की इस सड़क की हालत देखकर दंग रह जाएंगे!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj