Ground Report : ठेकेदार की लापरवाही या किस्मत का खेल… जयपुर हादसे में लोकल18 का चौंकाने वाला खुलासा!

Last Updated:November 10, 2025, 21:07 IST
Jaipur Wall Collapse News : जयपुर के सुभाष चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मालिक अत्ताउल्लाह मिर्जा की मौत हो गई. हादसा बेसमेंट की नई छत गिरने से हुआ. परिवार ने ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया. नगर निगम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर. जयपुर के सुभाष चौक में बारिश के मौसम में जर्जर मकानों के गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे सुभाष चौक के पन्नी गरान मोहल्ला में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से मकान के मालिक अत्ताउल्लाह मिर्जा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मकान के बेसमेंट के ऊपरी फ्लोर को दो हिस्सों में बांटने के लिए एक छत डाली गई थी.
लोकल-18 की टीम जब मौके पर पहुंची तो अत्ताउल्लाह मिर्जा के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा था, लेकिन अचानक बेसमेंट की छत टूटकर अत्ताउल्लाह मिर्जा पर गिर गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत मलबे में दबे अत्ताउल्लाह को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसाअत्ताउल्लाह मिर्जा के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोगों ने लोकल-18 से बातचीत में बताया कि यह तीन मंजिला इमारत नियमों के अनुसार बनाई जा रही थी और किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या नहीं थी. लेकिन इस हादसे की मुख्य वजह ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 20 दिन पहले ही बेसमेंट के ऊपरी फ्लोर पर छत डाली गई थी, जिसे सही ढंग से सेट नहीं किया गया. इसी कारण यह हादसा हुआ. गनीमत यह रही कि हादसे के समय छत के नीचे सिर्फ अत्ताउल्लाह मिर्जा ही मौजूद थे. अगर वहां और मजदूर होते तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था. फिलहाल नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं, जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम जारी है.
पुलिस और नगर निगम की टीम ने संभाला मोर्चाघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. नगर निगम के डीसी विजेंद्र नगर जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया. पूरे मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई थी. अत्ताउल्लाह मिर्जा के परिजन माजिद उल्ला ने बताया कि अत्ताउल्लाह कुछ ही देर पहले घर पर खाना खाकर निर्माणाधीन इमारत का जायजा लेने पहुंचे थे. परिवार में जल्द शादी होने के कारण मकान को तैयार करवाया जा रहा था. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि छत गिरते ही कई लोग मदद के लिए दौड़े और कुछ ही मिनटों में अत्ताउल्लाह मिर्जा को मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 10, 2025, 21:07 IST
homerajasthan
ठेकेदार की लापरवाही या किस्मत का खेल… जयपुर हादसे में चौंकाने वाला खुलासा!



