Rajasthan

Ground Report: सीकर का बाईपास बना ‘डेथ पॉइंट’, हाईवे पर खड़े ट्रक और अवैध रास्तों से बढ़ रहा हादसों का खतरा

Last Updated:November 05, 2025, 11:42 IST

Sikar Ground Report: सीकर जिले में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे और फतेहपुर रोड का बाईपास कट हादसों का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. लोकल 18 की टीम ने ग्राउंड पर जांच की तो पाया कि हाईवे के किनारे ट्रक और ट्रेलर अवैध रूप से खड़े रहते हैं, वहीं कई वाहनों की रॉन्ग साइड मूवमेंट से टक्कर का खतरा बढ़ा है. रात के समय ट्रैफिक पुलिस की कोई मॉनिटरिंग नहीं दिखी. कई अवैध कट बने हुए हैं, जिन पर न ट्रैफिक लाइट है न कोई कर्मी. लोगों की जान खतरे में है, लेकिन प्रशासन अभी भी निष्क्रिय है.

सीकर. प्रदेश भर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन हादसों की रोकथाम को लेकर जमीनी स्तर पर कोई ठोस मॉनिटरिंग नहीं हो रही है. अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं. सीकर शहर में लोकल 18 की टीम लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो पता चला कि जयपुर से बीकानेर को जोड़ने वाले नेशनल हाईव और सीकर की फतेहपुर रोड़ को जोड़ने वाला कट हादसों का पॉइंट बनता जा रहा है. यहां हरदम सड़क के किनारे या आधी सड़क पर ट्रक और ट्रेलर खड़े रहते हैं.

इस बाईपाई कट के आस-पास स्थित होटलों और ढाबों के किनारे पर ही रात के समय कई ट्रक, टैंकर, ट्रेलर और बसे खड़ी रहती है. कई बार इन्हीं की वजह से हादसे भी हो चुके हैं. सड़क के किनारे कई दुकानें भी हैं, जिनके सामने ट्रकों की कतारें जमी रहती है. ऊपर से एक अवैध कट भी बना हुआ है. यह बाईपास कट पर कई बसें सीधे हाईवे पर चढ़ जाते हैं, जिससे हर वक्त टक्कर का खतरा बना रहता है. गौरतलब है कि प्रदेश भर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

हाइवे पर कहीं नजर नहीं आते ट्रैफिक पुलिस

लोकल 18 की टीम रात के समय जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईव पर करीब 10 किलोमीटर का दौरा किया. इस दौरान पता चला कि कई निजी कार रोड साइड से भी आती है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके अलावा जगह-जगह हाइवे के किनारे ट्रक खड़े रहते हैं. ग्राइंड रिपोर्ट के दौरान करीब 2 घंटे तक लोकल 18 की टीम इस घूमती रही लेकिन कोई पुलिस या ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी नगरानी करने नहीं आई. इस हाईवे पर कम गति से वाहन चलाने के बोर्ड भी लगे हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी ट्रक और बस चालक और स्पीडिंग करते नजर आए.

बाईपास कट पर हो सकता है बड़ा हादसा

जयपुर को बीकानेर को जोड़ने वाली इस नेशनल हाईव पर सीकर में पिपराली बाईपास से फतेहपुर रोड़ बाईपास तक कई कट बने हुए हैं. इन कट पर न तो कोई ट्रैफिक लाइट लगाई गई है  और न ही कोई ट्रैफिक कर्मी यहां पर मौजूद है. सीकर फतेहपुर बाईपास रोड़ पर होटल हाईवे हवेली के पास तो एक साथ तीन-तीन शहरों को जोड़ने वाला कट है. यहां पर अक्सर हादसे से होते रहते हैं. बारिश के दिनों में यहां भारी जल भराव की स्थिति भी रहती है. लेकिन यहां पर भी कोई ट्रैफिक लाइट नहीं लगी हुई है. ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन अपनी जान जोखिम में डालकर इस कट से अपने गांव के रास्ते जाते हैं. कई वाहन तो रॉन्ग साइड भी चलते हैं. ऐसे में अगर प्रशासन ने सूद नहीं लिया तो यहां पर भी बड़ा हादसा हो सकता है.deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

November 05, 2025, 11:42 IST

homerajasthan

हाईवे पर लापरवाही की इंतिहा, सीकर बाईपास पर खड़े ट्रक और अवैध कट बढ़ा रहे हादस

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj