सर्दियों में रूखे, बेजान होकर झड़ने लगे हैं बाल? अपनाएं ये ट्रिक, चुटकियों में हो जाएंगे फिर से काले-घने – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 29, 2025, 22:06 IST
Hair Beauty tips in winter : सही रूटीन अपनाकर सर्दियों में बालों के झड़ने, रूखापन, डैंड्रफ और टूटने की समस्या से आसानी से बचा जा सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए रायबरेली की ब्यूटीशियन रश्मि सिंह बताती हैं कि थोड़ी सी केयर और पौष्टिक खानपान से ठंड के मौसम में भी बाल घने, मुलायम और चमकदार बने रह सकते हैं.
सर्दियों के मौसम में जहां त्वचा रूखी पड़ने लगती है, बाल भी नमी की कमी की वजह से ज्यादा झड़ने लगते हैं, रूखे और बेजान हो जाते हैं. सिर की स्कैल्प ड्राई होने से खुजली, डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स की समस्या भी बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि बालों को मौसम के हिसाब से खास देखभाल मिले ताकि बाल न सिर्फ टूटे नहीं बल्कि पहले से ज्यादा हेल्दी और चमकदार बनें.

सबसे पहले बात ओइलिंग की. गर्मियों में लोग अक्सर तेल कम लगाते हैं, लेकिन सर्दियों में बालों को पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. सप्ताह में 2–3 बार हल्के गुनगुने नारियल, बादाम या जैतून के तेल से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. रातभर तेल छोड़कर अगले दिन हल्के शैम्पू से बाल धोना बेहतर माना जाता है.

शैम्पू का चुनाव भी सर्दियों में जरूरी है. बहुत अधिक केमिकल वाले या एंटी डैंड्रफ शैम्पू का लगातार इस्तेमाल बाल और ड्राई बना सकता है. ऐसे में सल्फेट–फ्री, माइल्ड या मॉइस्चराइजिंग शैम्पू का उपयोग करें. बार-बार शैम्पू करने से भी नमी खत्म होती है, इसलिए हफ्ते में दो बार शैम्पू पर्याप्त है. शैम्पू के बाद कंडीशनर भूलना बिल्कुल नहीं चाहिए. यह बालों में नमी को लॉक कर रखता है और सर्दियों में बालों के उलझने व टूटने को रोकता है.
Add as Preferred Source on Google

हेयर मास्क भी इस मौसम में बहुत फायदेमंद होते हैं. दही और मेथी का मिश्रण, केला और शहद का पेस्ट, या एलोवेरा जेल और नारियल तेल का पैक हफ्ते में एक बार लगाने से बालों में मुलायमपन और चमक बढ़ती है. इससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी काफी कम होती है.

गर्म पानी से सिर धोने की गलती कई लोग सर्दियों में कर बैठते हैं, जो बालों के लिए सबसे नुकसानदायक है. बहुत गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बाल झड़ने लगते हैं. हमेशा हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से बाल धोना ही बेहतर है. गीले बालों को जोर से तौलिये से रगड़ने की बजाय माइक्रोफाइबर तौलिये से हल्के हाथों से सुखाएं.
![]()
डाइट भी बालों की गुणवत्ता पर बड़ा असर डालती है. सर्दियों में मौसमी फल-सब्जियों, दालें, अंडे, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त पानी का सेवन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 29, 2025, 22:06 IST
homelifestyle
सर्दियों में झड़ने लगे हैं बाल? अपनाएं ये ट्रिक, हो जाएंगे काले-घने



