Rajasthan

| Hanumangarh | Hanumangarh News

Last Updated:December 12, 2025, 18:42 IST

Hanumangarh Factory News : हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में एथनोल फैक्ट्री विवाद ने राजनीतिक और किसान संगठनों के बीच टकराव को चरम पर पहुंचा दिया है. आगजनी और हिंसा के बाद दर्ज एफआईआर में कांग्रेस और सीपीएम के बड़े नेताओं पर भीड़ को उकसाने के आरोप लगाए गए हैं. कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए पानी और पर्यावरण को असली मुद्दा बताया है. किसानों ने 17 दिसंबर को बड़े कलेक्टर घेराव और महापंचायत का ऐलान किया है जिसमें बड़े किसान नेता भी शामिल होंगे.

ख़बरें फटाफट

किसने करवाई आगजनी? FIR में बड़े नाम शामिल, आंदोलन की आड़ में सियासी तूफान

हनुमानगढ़. राठीखेड़ा के एथनोल फैक्ट्री विवाद ने एक बार फिर सियासत और किसान आंदोलन को आमने-सामने ला दिया है. टिब्बी थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर को फैक्ट्री पर हुए आगजनी और हमले के बाद राजनीति उबल पड़ी है. घटना के चौबीस घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर में बड़ा दावा किया गया है कि भीड़ को हमले के लिए उकसाने में कांग्रेस और सीपीएम के शीर्ष नेता शामिल थे.

एफआईआर में कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया, सांसद कुलदीप इंदौरा और सीपीएम नेता एवं पूर्व विधायक बलवान पूनिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि किसान सभा के दौरान भड़काऊ भाषणों के बाद ही भीड़ हथियारों, लाठियों और ट्रैक्टरों के साथ फैक्ट्री पर टूट पड़ी. दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे सरासर राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और कहा कि सरकार किसानों से संवाद करने के बजाय आरोप गढ़ रही है.

एफआईआर में बड़ा आरोप: नेता बोले, भीड़ भड़की और फैक्ट्री पर हमला हो गयाटिब्बी पुलिस की एफआईआर के अनुसार 10 दिसंबर की किसान सभा में सीपीएम नेता बलवान पूनिया, कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा और कांग्रेस नेता शबनम गोदारा सहित कई नेताओं ने भाषण दिए. आरोप है कि इन भाषणों ने किसानों में उग्रता फैलाई और सभा स्थल से निकली भीड़ सीधे राठीखेड़ा स्थित एथनोल प्लांट की ओर बढ़ गई. एफआईआर में लिखा है कि भीड़ लाठी-डंडों, तलवारों और अन्य हथियारों से लैस थी. ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की दीवारें तोड़ी गईं, वाहनों को आग लगाई गई और सुरक्षा में तैनात पुलिस पर हमला हुआ. पुलिस ने इस मामले में कुल 108 लोगों को नामजद करते हुए हरियाणा और पंजाब से आए कुछ किसान नेताओं पर भी हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि ‘इस फैक्ट्री को मंजूरी पिछली कांग्रेस सरकार ने दी थी और अब वही इसे बंद करवाने के लिए हमला कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने किसानों को भड़काकर हिंसा करवाई है’.

कांग्रेस का पलटवार: किसानों के साथ हैं, भड़काया नहीं; असली मुद्दा पानी काकांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. डोटासरा ने कहा कि एथनोल फैक्ट्री को अनुमति जरूर कांग्रेस सरकार ने दी थी, लेकिन पर्यावरणीय मंजूरी उस समय नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि पार्टी की आपत्ति केवल इस बात पर है कि प्लांट को इंदिरा गांधी नहर से पानी दिया जा रहा है, जबकि यह पानी किसानों की जरूरत का हिस्सा है. अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि ‘कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, हिंसा के लिए उकसाने का आरोप झूठा और राजनीतिक है’.

किसानों की आपत्ति: पानी की खपत और पर्यावरण को बड़ा खतराप्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि यह एशिया का सबसे बड़ा 1320 KLPD क्षमता वाला एथनोल प्लांट है. यहां रोजाना 13 लाख 20 हजार लीटर एथनोल का उत्पादन होगा और एक लीटर एथनोल के लिए 20–50 लीटर पानी लगता है. किसानों का कहना है कि इससे क्षेत्र का भूमिगत जल तेजी से प्रदूषित और खत्म होगा. किसान नेता नितिन ढाका के अनुसार, ‘अगर एग्रो-बेस्ड उद्योग लगता है तो हम स्वागत करेंगे, लेकिन इस क्षेत्र में एथनोल प्लांट किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे’.

17 दिसंबर को कलेक्टर घेराव और महापंचायत, टिकैत भी होंगे शामिलहिंसा के बाद भी आंदोलन शांत होने के संकेत नहीं हैं. किसानों ने 17 दिसंबर को जिला कलेक्टर का घेराव और महापंचायत का ऐलान किया है जिसमें राकेश टिकैत सहित कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे. संयुक्त किसान मोर्चा भी इस आंदोलन में सक्रिय हो चुका है, और हनुमानगढ़-गंगानगर के साथ हरियाणा-पंजाब के किसान भी जुड़ते जा रहे हैं. उधर, भजनलाल सरकार ने पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ बीते विवाद को सुलझाने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को किसानों से संवाद की जिम्मेदारी दी है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

December 12, 2025, 18:42 IST

homerajasthan

किसने करवाई आगजनी? FIR में बड़े नाम शामिल, आंदोलन की आड़ में सियासी तूफान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj