अकड़ में रहता था पति, रोज दिखाता था दादागिरी, पत्नी ने मारा ऐसा धोबी पछाड़ और भूला दी चौकड़ी

Last Updated:January 06, 2026, 10:47 IST
Churu News : पति परमेश्वर होता है! चूरू में एक पत्नी ने अपनी पति का यह वहम निकाल दिया. पति की ज्यातियों से तंग आकर पत्नी ने उसे जोरदार झटका दे डाला है. पत्नी ने पति को छोड़कर अपने दोस्त (पुराने प्रेमी) का हाथ थाम लिया और वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में आ गई. चूरू में हुई इस घटना से दादागिरी करने वाला पति सदमे में आ गया. पति उसे और उसके साथी को परेशान ना करे इसके लिए वह पुलिस की चौखट पर पहुंची और सुरक्षा की गुहार की है.
अनुराधा की शादी करीब दो साल पहले हुई थी.
चूरू. पति परमेश्वर होता है इस कहावत को चूरू की एक महिला ने झुठला दिया है. उसने पति की ज्यादतियों के आगे घुटने टेकने से इनकार करते हुए उसे छोड़ देना ज्यादा उचित समझा. अब उसने अपने पुराने प्रेमी का हाथ थाम लिया है. वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में आ गई. बाद में यह पत्नी अपने नए रिश्ते को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की शरण में पहुंची. उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है. इस महिला को आशंका है कि उसका पति उसे और उसके लिव इन पार्टनर को नुकसान पहुंचा सकता है. लिहाजा उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए.
जानकारी के अनुसार लिव इन रिलेशन का यह मामला चूरू जिले के सुजानगढ़ इलाके से जुड़ा हुआ है. सुजानगढ़ की 24 साल की अनुराधा ने बताया कि उसने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है. दोनों वर्तमान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. लेकिन यह सब उसे मुश्किल हालात में करना पड़ा. अनुराधा ने बताया कि उसका पीहर सुजानगढ़ क्षेत्र में है. करीब दो वर्ष साल पहले उसकी शादी सांडवा इलाके के पारेवड़ा गांव में हुई थी.
पति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगाअनुराधा ने बताया कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी और उसने अपने परिजनों को इसके लिए मना भी किया था. लेकिन इसके बावजूद आटा-साटा प्रथा के तहत उसकी शादी कर दी गई. फिर भी उसने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और ससुराल चली गई. शादी के बाद उसके एक संतान भी हुई. अनुराधा का आरोप है कि उसने भले ही पति को स्वीकार कर लिया लेकिन उसने उसे दिल से नहीं अपनाया. शादी के बाद उसका पति उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. उसका पति खेती-बाड़ी का काम करता है.
शादी से पहले जानती थी विनोद कोबकौल अनुराधा वह उसके साथ गाली-गलौज करता था. ताने देता था और शराब पीकर मारपीट भी करता था. इससे वह काफी परेशान हो गई थी. उसने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं समझा. अनुराधा ने बताया कि वह शादी से पहले से सुजानगढ़ निवासी विनोद को जानती थी. विनोद 29 साल का है. वह विनोद को चाहती थी. बकौल अनुराधा ने उसने अपने घरवालों को विनोद के बारे में बताया भी था. लेकिन उसके बावजूद परिजनों ने आटा-साटा प्रथा के तहत उसकी शादी दूसरी जगह कर दी. इस पर उसने प्रेमी को भुला दिया और नए रिश्ते को स्वीकार कर लिया.
बच्चे को भी साथ लेकर आई है अनुराधाशादी के बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. बार-बार कहने के बावजूद वह सुधरा नहीं तो उसने विनोद से संपर्क किया. विनोद ने उसे सहारा और सहानुभूति दी. इससे वह फिर से विनोद के करीब आ गई. बाद में दोनों साथ रहने का फैसला कर लिया. आखिरकार वह पति का घर छोड़कर प्रेमी विनोद के साथ चली आई. वह अपने बच्चे को भी साथ लेकर आई है.
अब शांति से विनोद के साथ ही रहना चाहती हैउसके बाद दोनों जयपुर और खाटूश्यामजी सहित अन्य स्थानों पर घूमते रहे. लेकिन अनुराधा को इस बात का डर सताने लगा कि कि कहीं उसका पति अब कोई नया बखेड़ा ना खड़ा कर दे. लिहाजा वह पहले से ही अपनी तथा अपने प्रेमी की सुरक्षा को लेकर सजग हो गई और पुलिस की शरण में पहुंच गई. अनुराधा का कहना है कि वह अब शांति से विनोद के साथ ही रहना चाहती है. बस उसे सुरक्षा चाहिए.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
Location :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
January 06, 2026, 10:47 IST
homerajasthan
अकड़ में रहता था पति, रोज दिखाता था दादागिरी, पत्नी ने मारा जोरदार धोबी पछाड़



